PAK vs BAN: अफरीदी और वसीम जूनियर की गेंदबाजी का चला जादू, पाकिस्तान को मिला 205 रन का लक्ष्य

Pakistan vs Bangladesh, 31st Match: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 31वां मैच आज, 31 अक्टूबर को पाकिस्तान (PAK) और बांग्लादेश (BAN) के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये भिड़ंत कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हो रही है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 204 रनों पर ऑल आउट कर दिया है।

अफगानिस्तान की ओर से महमुदुल्लाह ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। इसके अलावा लिटन दास (45) और शाकिब अल हसन (43) ने भी बल्ले से अच्छा योगदान दिया। वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी और मोहम्मद वसीम जूनियर ने तीन-तीन विकेट लिए। हारिस रऊफ को दो विकेट मिले, जबकि इफ्तिखार अहमद और उसामा मीर को एक-एक विकेट मिला।

shaheen shah afridi

दरअसल, बांग्लादेश की ओर से शुरू से ही खराब बल्लेबाजी का प्रदर्शन देखने को मिला, क्योंकि उन्हें पहले ही ओवर में तंजीद हसन के रूप में बड़ा झटका लगा है। शाहीन अफरीदी ने तंजीद हसन को एलबीडब्ल्यू आउट किया है। इस विकेट के साथ ही शाहीन ने अपना सबसे तेज 100वां वनडे विकेट हासिल कर लिया।

बांग्लादेश ने पावरप्ले खत्म होने तक अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। पहले तंजीद आउट हुए इसके बाद नजमुल हुसैन शान्तो का विकेट गिरा और फिर मुश्फिकुर रहीम पवेलियन लौट गए। इसके बाद महमूदुल्लाह और लिटन दास ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई, दोनों खिलाड़ियों के बीच 79 रन की साझेदारी देखने को मिली।

महमुदुल्लाह के बाद कोई भी खिलाड़ी 50 रन के आंकड़े को नहीं छू सका। साथ ही नियमित अंतराल पर विकेट खोने के कारण बांग्लादेश की टीम बड़ा स्कोर करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुई।

बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन
लिटन दास, तंजिद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), महमुदुल्लाह, तौहीद हृदोय, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, शोरफुल इस्लाम।

ये भी पढ़ें- World Cup 2023: शाहीन शाह अफरीदी ने बनाया सबसे खतरनाक रिकॉर्ड, बने ऐसा करने वाले पहले तेज गेंदबाज

पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन
अब्दुल्ला शफीक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, आगा सलमान, शाहीन अफरीदी, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर, हारिस रऊफ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+