PAK vs BAN: पाकिस्तान-बांग्लादेश के मैच की बेस्ट ड्रीम 11, रातोंरात किस्मत बदल करोड़ों कमाने का मौका

PAK vs BAN Dream XI: टेस्ट क्रिकेट का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया है। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला बुधवार को ही खेला जाना है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम है क्योंकि सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के अंतर्गत खेली जाने वाली है।

बांग्लादेश की टीम टेस्ट क्रिकेट में साल 2001 में आ गई थी लेकिन वहां से अब तक पाकिस्तान के खिलाफ एक भी सीरीज जीत पाने में सफल नहीं हो पाई है। दोनों टीमों के बीच अब तक खेली गई सभी सीरीज में पाकिस्तान ने बाजी मारी है और हेड टू हेड में मामला 12-0 है। एक मुकाबला ड्रॉ है।

pak vs ban

पाकिस्तान घरेलू सरजमीं पर हमेशा धमाका करने में सफल रहा है। इस मैच में भी पाक टीम से कुछ उसी तरह की उम्मीद की जा रही है। शान मसूद एंड कम्पनी हर विभाग में बांग्लादेश के ऊपर भारी पड़ सकती है लेकिन बांग्लादेश की टीम को कमतर नहीं आँका जा सकता।

पाकिस्तान vs बांग्लादेश ड्रीम 11 (PAK vs BAN Dream XI)

विकेटकीपर: मोहम्मद रिजवान
बल्लेबाज: शान मसूद, बाबर आज़म (कप्तान), नजमुल हुसैन, साउद शकील
ऑल राउंडर: शाकिब अल हसन (उपकप्तान), मेहदी हसन
गेंदबाज: शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, शोरिफुल इस्लाम, मुशफिकुर रहीम

पाकिस्तान की पिचें पिछले काफी समय से सपाट देखने को मिली हैं। इस बार भी कुछ ऐसा ही हो सकता है। इन पिचों पर गेंदबाजों को मेहनत करनी पड़ती है और बल्लेबाज अपना काम बखूबी करते हैं। रावलपिंडी में होने जा रहे इस टेस्ट मैच में धांसू बैटिंग देखने को मिल सकती है।

दोनों टीमों की संभावित एकादश

पाकिस्तान: सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद (कप्तान), बाबर आजम, सऊद शकील, सलमान अली आगा, मोहम्मद रिजवान, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, मोहम्मद अली, मीर हमजा

बांग्लादेश: जाकिर हसन, शादमान इस्लाम, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मोमिनुल हक, शाकिब अल हसन, मुश्फिकुर रहीम, लिटन दास, मेहदी हसन मिराज, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा, सैयद खालिद अहमद

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+