पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी अतिरिक्त टी20 सीरीज, अगले दो साल का शेड्यूल घोषित

Pakistan Cricket Team Schedule: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए राष्ट्रीय टीम को ज्यादा टी20 खिलाने का निर्णय लिया है। पीसीबी ने सबसे छोटे प्रारूप को प्राथमिकता दी है। अब पाक टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ अतिरिक्त टी20 मुकाबले खेलने होंगे।

अगले वर्ष वेस्टइंडीज और यूएस में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इसकी बेहतर तैयारी के लिए पीसीबी ने यह कदम उठाया है। इसका मतलब यह भी है कि वेस्टइंडीज का पाकिस्तान दौरा आगे खिसका दिया गया है। फरवरी में टेस्ट सीरीज खेलने के लिए विंडीज टीम पाकिस्तान दौरे पर आने वाली थी। वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के तहत दो मैचों की सीरीज खेली जानी थी।

pakistan team

पाक टीम इस साल के अंत में सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाएगी, इसके बाद न्यूजीलैंड दौरे के लिए रवाना होगी। 12 जनवरी से पाक टीम वहां पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद अप्रैल में कीवी टीम फिर से पाकिस्तान में टी20 सीरीज खेलेगी। वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए यह निर्णय लिया गया है।

क्रिकबज के अनुसार पीसीबी ने इस बात की पुष्टि की है कि पाक टीम कुल 19 टी20 मुकाबले खेलने वाली है। इनमें सबसे ज्यादा 10 मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ होंगे। इसके बाद नीदरलैंड्स के खिलाफ तीन और आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों के अलावा इंग्लैंड के खिलाफ भी 4 मुकाबले खेले जाएंगे। इसके अलावा जनवरी 2025 में पाकिस्तान का न्यूजीलैंड दौरा उस समय नहीं होगा। इसके समय में बदलाव कर दिया गया है। यह अप्रैल 2025 में होगा।

2023-24 में पाकिस्तान का कार्यक्रम

जुलाई- पाकिस्तान और श्रीलंका टेस्ट सीरीज
अगस्त - पाकिस्तान और अफगानिस्तान वनडे सीरीज
सितंबर - पाकिस्तान और श्रीलंका में एसीसी 50 ओवर का एशिया कप
अक्टूबर/नवंबर - आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप, भारत
दिसंबर/जनवरी - पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया तीन टेस्ट
जनवरी - पाकिस्तान और न्यूजीलैंड टी20 सीरीज

2024-25 में पाकिस्तान का कार्यक्रम

अगस्त - पाकिस्तान और बांग्लादेश टेस्ट सीरीज
अक्टूबर - इंग्लैंड और पाकिस्तान टेस्ट सीरीज
नवंबर - पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे और टी20 सीरीज
नवंबर/दिसंबर - पाकिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच वनडे और टी20 सीरीज
दिसंबर/जनवरी - पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीनों प्रारूप में सीरीज
जनवरी - वेस्टइंडीज़ और पाकिस्तान के बीच दो टेस्ट की सीरीज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+