World Cup 2023: भारत में पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को खाने में परोसे जा रहे हैं खास व्यंजन, शेफ से की ये डिमांड

ICC World Cup 2023: पाकिस्तान क्रिकेट टीम वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भाग लेने के लिए भारत पहुंच चुकी है। न्यूजीलैंड के खिलाफ अभ्यास मैच से पहले हैदराबाद पहुंचने पर बाबर आजम की टीम का भव्य स्वागत किया गया, जिसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी काफी खुश नजर आए। मैच से पहले पाकिस्तान के खिलाड़ी हैदराबाद में कुछ खास व्यंजनों (exquisite cuisines) का आनंद ले रहे हैं।

पाकिस्तान के खिलाड़ी शुक्रवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने अभ्यास मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए मैदान पर उतर चुके हैं। हालांकि, खिलाड़ियों ने निश्चित रूप से भारत में अपने पहले ट्रेनिंग सेशन का आनंद लिया, लेकिन उन्हें जो भोजन परोसा गया उससे भी वे संतुष्ट हुए होंगे। पाकिस्तान टीम के खिलाड़ियों को खाने में प्रोटीन को ध्यान में रखते हुए ग्रिल्ड लैंब चॉप्स, मटन करी, बटर चिकन और ग्रिल्ड फिश शामिल किया गया है।

Pakistan Team Food Menu

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, अपने कार्बोहाइड्रेट सेवन के लिए पाकिस्तान टीम ने स्टेडियम के कैटरर से उबले हुए बासमती चावल, स्पेगेटी बोलोग्नीस सॉस और शाकाहारी पुलाव के लिए कहा है। चूंकि पाकिस्तान लगभग दो सप्ताह के लिए यहां है। इसलिए उनके भोजन में प्रसिद्ध हैदराबादी बिरयानी शामिल हो सकती है।

दरअसल, मैदान पर चाहे कुछ भी हो, लेकिन बाबर और उनकी टीम के लिए यह भारत की एक यादगार पहली यात्रा होगी। जहां तक कार्यक्रम की बात है, वनडे विश्व कप शुरू होने से पहले पाकिस्तान टीम के कुछ अभ्यास मैच निर्धारित हैं।


शुक्रवार को हैदराबाद में न्यूजीलैंड से भिड़ने के बाद, बाबर की टीम मंगलवार को अपने दूसरे अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ने के लिए तैयार है। पाकिस्तान अपने वनडे विश्व कप अभियान की शुरुआत 06 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ करेगा।

ये भी पढ़ें- Temba Bavuma Returns Home: वर्ल्ड कप 2023 से पहले स्वदेश लौटे टेम्बा बावुमा, जानें अब कौन संभालेगा टीम की कमान

दरअसल, भारत आगमन पर कप्तान बाबर आजम और टीम के स्टार तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी काफी उत्साहित दिखे और कैमरापर्सन के सामने पोज देते वक्त मुस्कुराते नजर आए। बायलेटरल सीरीज के लिए 2012-13 में अपनी आखिरी यात्रा के बाद से लगभग एक दशक के बाद पाकिस्तान की टीम भारत दौरे पर आई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+