T20 World Cup के लिए पाकिस्तान ने किया टीम का ऐलान, बाबर आजम की वापसी, रिजवान और रऊफ का कटा पत्ता!
Pakistan T20 World Cup 2026 Squad: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अपनी आधिकारिक टीम की घोषणा कर दी है। टीम चयन में चयनकर्ताओं ने युवा जोश और अनुभवी खिलाड़ियों पर दांव लगाया है। सलमान अली आगा टीम की कमान संभालेंगे, जबकि पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे पूर्व कप्तान बाबर आजम पर भरोसा कायम रखते हुए उन्हें टीम में शामिल किया गया है।
मोहम्मद रिजवान और हारिस रऊफ बाहर (Pakistan T20 World Cup 2026 Squad)
इस टीम चयन का सबसे चौंकाने वाला पहलू अनुभवी विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान और तेज गेंदबाज हारिस रऊफ का बाहर होना है। रिपोर्ट्स के अनुसार एशिया कप 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन के कारण हारिस रऊफ को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, रिजवान बिग बैश लीग (BBL) में अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने उनकी जगह युवा विकल्पों को तरजीह दी है।

उस्मान तारिक को मिला मौका
श्रीलंका की धीमी पिचों को देखते हुए पाकिस्तान ने स्पिन विभाग को मजबूत किया है। अबरार अहमद और शादाब खान स्पिन आक्रमण की अगुवाई करेंगे। बल्लेबाजी का दारोमदार फखर जमान, सईम अयूब, बाबर आजम और कप्तान सलमान अली आगा के कंधों पर होगा। गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी और नसीम शाह के साथ युवा उस्मान तारिक और मोहम्मद वसीम जूनियर तेज गेंदबाजी आक्रमण को धार देंगे। मोहम्मद नवाज और फहीम अशरफ को ऑलराउंडर की भूमिका में रखा गया है।
वर्ल्ड कप खेलने पर सस्पेंस
टीम की घोषणा एक ऐसे समय में हुई है जब पीसीबी प्रमुख मोहसिन नकवी के बयानों ने पाकिस्तान की भागीदारी पर सवालिया निशान लगा दिए थे। नकवी ने बांग्लादेश के समर्थन में आईसीसी के रुख की आलोचना की थी और कहा था कि वर्ल्ड कप में खेलने का अंतिम फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के लौटने के बाद लिया जाएगा। हालांकि, आधिकारिक स्क्वॉड का ऐलान करना इस बात का संकेत माना जा रहा है कि पाकिस्तान वर्ल्ड कप में हिस्सा लेगा।
पाकिस्तान का 15-सदस्यीय स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान (विकेटकीपर) और उस्मान तारिक।
-
Petrol-Diesel Crisis: पहले App पर बुक करो, फिर मिलेगा पेट्रोल-डीजल, US-Iran जंग से मचा हाहाकार! -
'पाकिस्तान जैसा दलाल नहीं है भारत', अमेरिका-ईरान मध्यस्थता पर विपक्ष को जयशंकर का करारा जवाब -
गाजियाबाद पुलिस ने जासूसी के आरोप में तीन गिरफ्तार -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications