World Cup को लेकर खत्म नहीं हो रही पाकिस्तान की आनाकानी, अब आयोजन स्थल का निरीक्षण करेगी सुरक्षा टीम

ICC ODI World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच 19 नवंबर को खेला जाएगा। इंडिया और पाकिस्तान के जिस मुकाबले का फैंस को बेसब्री से इंतजार है वो लीग मैच 15 अक्टूबर को अहमदाबाद में होना है, लेकिन पाकिस्तान, इंडिया आने से पहले आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने के लिए एक सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल भारत भेजने की तैयारी में है।

इंटर प्रोविंशियल कोऑर्डिनेशन (खेल) मंत्रालय के एक आधिकारिक सूत्र ने कहा, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के नए अध्यक्ष के चुने जाने के बाद विदेश और आंतरिक मंत्रालय सहित सरकार तय करेगी कि सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल को भारत कब भेजा जाए।

odi world cup

उन्होंने कहा कि, 'सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल पीसीबी के प्रतिनिधित्व के साथ उन स्थानों का निरीक्षण करने जाएगा जहां पाकिस्तान खेलेगा और विश्व कप में उनके लिए की गई सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण करेगा।' अधिकारी ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल 15 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच के आयोजन स्थल चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता और अहमदाबाद का दौरा करेगा।

अधिकारी ने कहा कि, 'भारत के किसी भी दौरे से पहले क्रिकेट बोर्ड के लिए सरकार से अनुमति लेनी होती है, जो आम तौर पर भारत में एक प्रतिनिधिमंडल भेजता है।' उन्होंने कहा, 'प्रतिनिधिमंडल वहां अधिकारियों से बातचीत करेगा और टूर्नामेंट के लिए जाने वाले हमारे खिलाड़ियों, अधिकारियों, प्रशंसकों और मीडिया के लिए सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा और निरीक्षण करेगा।'

अधिकारी ने आगे कहा कि, 'अगर प्रतिनिधिमंडल को लगता है कि पाकिस्तान के लिए निर्धारित स्थान के बजाय किसी अन्य स्थान पर खेलना बेहतर होगा, तो वह अपनी रिपोर्ट में इसका उल्लेख करेगा। उन्होंने कहा, 'अगर प्रतिनिधिमंडल को कोई चिंता होती है तो पीसीबी रिपोर्ट को आईसीसी और बीसीसीआई के साथ साझा करेगा।'

पीसीबी के एक सूत्र ने पुष्टि की कि जब पिछली बार पाकिस्तान टी20 विश्व कप के लिए भारत गया था, तो सरकार ने आयोजन स्थलों का निरीक्षण करने के लिए एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल भेजा था।' 'प्रतिनिधिमंडल की सिफारिश पर ही भारत के खिलाफ धर्मशाला में पाकिस्तान का मैच कोलकाता में स्थानांतरित किया गया था।'

सूत्र ने कहा कि पाकिस्तान की विश्व कप में भागीदारी की अंतिम पुष्टि तभी घोषित की जाएगी जब सरकार पीसीबी को मंजूरी दे देगी। दरअसल, 'वनडे विश्व कप 5 अक्टूबर से 19 नवंबर तक 10 भारतीय शहरों में खेला जाएगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+