पाकिस्तानी फैंस ने रोहित शर्मा को पकड़ा, घबराए भारतीय कप्तान बोले-हाथ तो छोड़ यार; Video

रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच को पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीतकर भारत से पिछली हार का बदला ले लिया।

नई दिल्ली, 6 सितंबर: रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। इस मैच को पाकिस्तान ने 5 विकेट से जीतकर भारत से पिछली हार का बदला ले लिया। मैच के बाद कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। इन्हीं में से एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा पाकिस्तानी फैंस के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं। फैंस हिटमैन से जर्सी पर ऑटोग्राफ भी ले रहे हैं।

Recommended Video

    Asia Cup 2022: Rohit Sharma ने Pakistan Fans से मिले, बोले हाथ तो छोड़ो | वनइंडिया हिंदी *Cricket

    हाथ तो छोड़ो यार

    हाथ तो छोड़ो यार

    इसी बीच कुछ फैंस रोहित शर्मा से हाथ मिलाते हैं। इसके बाद यह लोग भारतीय कप्तान का हाथ ही पकड़ लेते हैं। हिटमैन इस फैन से कहते हैं कि हाथ तो छोड़ो यार और अपना हाथ छुड़ा लेते हैं। बता दें कि एशिया कप 2022 यूएई में खेला जा रहा है। टूर्नामेंट में अभी सुपर-4 के मुकाबले खेले जा रहे हैं। इसके लिए ग्रुप ए से भारत-पाकिस्तान और ग्रुप बी से श्रीलंका-अफगानिस्तान की टीमें भिड़ रही हैं। टॉप-2 टीमों के बीच 11 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

    मुकाबले का हाल

    मुकाबले का हाल

    पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान ने 19.5 ओवर में 182 रन बनाकर 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत की शुरुआत शानदार रही। छठे ओवर की पहली गेंद पर भारत को पहले झटका लगा। रोहित शर्मा 16 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। 7वें ओवर की दूसरे गेंद पर भारत का दूसरा विकेट गिरा। केएल राहुल 20 गेंदों पर 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 13, ऋषभ पंत ने 14 रन, हार्दिक पांड्या ने 0, दीपक हुड्ड ने 16 और विराट कोहली ने 60 रन बनाए। रवि बिश्नोई 8 और भुवनेश्वर कुमार 0 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान की ओर से शादाब खान ने 2, मोहम्मद नवाज़ ने 1, हारिस रऊस ने 1 और मोहम्मद हसनैन ने 1 और नसीम शाह ने 1 विकेट अपने नाम किया।

    रिजवान की शानदार बल्लेबाजी

    रिजवान की शानदार बल्लेबाजी

    182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। 22 के स्कोर पर पाकिस्तान को पहला झटका लगा। चौथे ओवर की चौथी गेंद पर कप्तान बाबर आजम 10 गेंदों पर 14 रन बनाकर आउट हुए। टूर्नामेंट में बाबर अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। इसके बाद फखर जमां ने 18 गेंदों पर 15 रन, मोहम्मद नवाज ने 42, मोहम्मद रिजवान ने 71 और आसिफ अली ने 16 रन बनाए। खुशदिल शाह 14 और इफ्तिखार अहमद 2 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से रवि बिश्नोई, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+