Ram Mandir: 'मुझे निमंत्रण की जरूरत नहीं, मैं अयोध्या आऊंगा', राम भक्त पाकिस्तानी क्रिकेटर ने दिखाया जोश
Ram Mandir, Danish Kaneria: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। राम मंदिर के उद्घाटन को लेकर लोगों में उत्साह भरा हुआ है। 22 जनवरी यानी कि सोमवार के दिन देश के कई हिस्सों में सरकारी छुट्टी का ऐलान भी कर दिया गया है। देशवासियों में राम मंदिर बनने को लेकर जश्न का माहौल है। इस मंदिर के उद्घाटन की लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
उद्घाटन के लिए क्रिकेटरों को न्योता: राम मंदिर के उद्घाटन समारोह में कई बड़ी हस्तियों को शामिल होने का न्योता दिया गया है। इनमें कई क्रिकेटर भी शामिल हैं। राम मंदिर को लेकर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर दानिश कनेरिया ने एक बड़ा बयान दिया है। अपने इस बयान की वजह से दानिश कनेरिया एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। दानिश कनेरिया अक्सर भारत के बारे में टिप्पणी करते रहते हैं।

राम मंदिर के दर्शन करेंगे कनेरिया: पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी दानिश कनेरिया ने कहा कि वह जल्द ही भारत जाएंगे और राम मंदिर के दर्शन करेंगे। दानिश कनेरिया ने इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि वह सब धार्मिक स्थलों पर यात्रा करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि असली सनातियों को निमंत्रण की जरूरत नहीं पड़ती है। मैं अयोध्या और भारत आऊंगा बचपन से ही रामायण देखता आ रहा हूं मैं हमेशा सनातन धर्म का प्रचार प्रसार करता रहूंगा।
बुरे दौर से गुजर रही पाकिस्तान क्रिकेट टीम: लंबे समय तक पाकिस्तान के लिए क्रिकेट खेलने वाले दानिश कनेरिया ने अपने करियर में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की है। पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट और 18 वनडे मैच खेल चुके दानिश कनेरिया ने भारत के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम का प्रदर्शन पिछले कुछ समय से खास नहीं रहा है।
वनडे वर्ल्ड कप में शर्मनाक हार झेलने के बाद पाकिस्तान की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भी अब तक एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है। दानिश कनेरिया कई मौके पर पाकिस्तान टीम की आलोचना करते पाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications