पाकिस्तान क्रिकेट टीम की इंटरनेशनल बेइज्जती, धांसू क्रिकेट लीग में सभी 50 खिलाड़ी रहे अनसोल्ड
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और उनकी टीम अक्सर कहीं न कहीं अपनी फजीहत करवा ही लेती है। हाल ही में चैम्पियंस ट्रॉफी उनकी मेजबानी में समाप्त हुई थी लेकिन पाक क्रिकेट टीम पहले दौर में ही बाहर हो गई थी और उनकी चारों तरफ आलोचना और मज़ाक देखने को मिला था।
आईपीएल जैसी बड़ी लीग में उनके प्लेयर्स बैन हैं लेकिन दुनिया के अलग-अलग कोने में जाकर पाक क्रिकेटर्स खेलते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला अब देखने को मिला है, जब उनको बेहतरीन क्रिकेट लीग्स में एक में खेलने का मौका नहीं मिलेगा, ड्राफ्ट में शामिल सभी पाकिस्तानी प्लेयर्स अनसोल्ड रहे।

यह बेइज्जती वाली बात है कि ड्राफ्ट में एक देश के 50 प्लेयर्स में से किसी को भी खरीदने के लिए बोली नहीं लगाई गई। हालांकि इस बार मामला पाकिस्तानी महिला और पुरुष दोनों का है। महिलाओं की लीग में भी उनको किसी ने खरीदने में रूचि नहीं दिखाई और यह शर्मनाक है।
इसके अलावा पुरुष वर्ग में भी कुछ बड़े नाम थे। इंग्लैंड की लीग द हंड्रेड का यह मामला है, जहां पाकिस्तानी पुरुष टीम के भी कई सदस्य नहीं चुने गए। इन प्रमुख नामों में नसीम शाह, सैम अयूब, इमाद वसीम जैसे धाकड़ प्लेयर्स का नाम शामिल है। शादाब खान, हसन अली, मोहम्मद हसनैन ने भी रजिस्टर कराया था लेकिन उनको भी किसी ने नहीं खरीदा।
कई आईपीएल फ्रेंचाइजी के पास द हंड्रेड में शामिल टीमों में हिस्सेदारी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि यह एक कारण हो सकता है कि पाकिस्तान के खिलाड़ी अनसोल्ड रहे। पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर 2008 से आईपीएल में हिस्सा लेने पर प्रतिबंध है, जो दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के कारण लगाया गया था।
लीग में जेम्स एंडरसन को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा और वह भी अनसोल्ड रहे। आईपीएल के लिए भी जेम्स एंडरसन ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन उनको यहाँ भी किसी टीम ने शामिल नहीं किया था। कीवी प्लेयर माइकल ब्रेसवेल को जगह मिल गई है।












Click it and Unblock the Notifications