World Cup: बाबर आजम को कप्तानी से हटाया जाएगा? जानें उनकी जगह कौन होगा पाकिस्तान का नया कप्तान
Babar Azam: पाकिस्तान का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में अब तक खराब रहा है। इसके लिए कप्तान को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। ताजा खबरों के अनुअर कप्तान बाबर आजम को जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है। हालांकि यह कुछ बातों पर निर्भर करता है कि ऐसा कब किया जा जाना है।
सूत्रों की मानें तो पीसीबी में बाबर आज़म को कप्तानी से हटाने की चर्चा हुई है। उनके स्थान पर टीम का जिम्मा दिए जाने वाले तीन नामों के ऊपर भी बात हुई है। हालांकि वर्ल्ड कप में बाबर आज़म कप्तान बने रहेंगे लेकिन बाद में उनको कप्तानी की जिम्मेदारी से मुक्त किया जा सकता है।

ऐसा भी हो सकता है कि अगर पाकिस्तान टीम वर्ल्ड कप में सेमीफाइनल नहीं खेलती है, तो बाबर आज़म खुद ही इस्तीफ़ा सौंप दें। जिन तीन नए दावेदारों के ऊपर चर्चा हो रही है, उनके नाम भी दिलचस्प हैं। विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान, शाहीन अफरीदी और सरफराज अहमद में से किसी एक को कप्तानी दी जा सकती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार माना जा रहा है कि अगर पाक टीम सभी मैचों में जीत दर्ज करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय कर लेती है, तो शायद बाबर आज़म को कप्तान बने रहने का मौका मिल सकता है। सरफराज अहमद को वनडे और टेस्ट में फिर से कप्तान बनाया जा सकता है। वर्ल्ड कप के बाद बदलाव किये जा सकते हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान को भारत के खिलाफ मैच में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पराजित कर दिया था। इसके बाद अफगानिस्तान ने भी चेन्नई में पाक टीम को हरा दिया था। पाकिस्तान की मुश्किलें अब बढ़ गई हैं। सेमीफाइनल में भी रोड़ा अटकता हुआ दिखाई दे रहा है।












Click it and Unblock the Notifications