पाकिस्तान क्रिकेट टीम पर टूटा मुसीबत का पहाड़, खिलाड़ियों की कार का हुआ भयंकर एक्सीडेंट
पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान बिस्माह मारूफ और प्रमुख लेग स्पिनर गुलाम फातिमा का 5 अप्रैल की शाम को एक कार एक्सीडेंट हो गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस घटना की पुष्टि की है। हालांकि, दोनों खिलाड़ियों को "मामूली चोटें" आई हैं।
सड़क हादसे के बाद, मारूफ और फातिमा की तुरंत फर्स्ट एड दिया गया और वर्तमान में पीसीबी की मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।
यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना तब घटी जब टीम घरेलू मैदान पर एक महत्वपूर्ण सीरीज के लिए तैयारी कर रही थी। पाकिस्तान तीन आईसीसी महिला चैम्पियनशिप वनडे और पांच टी20ई मैचों की सीरीज के लिए वेस्टइंडीज की मेजबानी करने वाला है। ये मैच पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण हैं क्योंकि ये इस साल के अंत में बांग्लादेश में होने वाले आगामी आईसीसी महिला टी20 विश्व कप की तैयारी का हिस्सा हैं।

पीसीबी के बयान में कहा गया है कि, 'पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी दो महिला खिलाड़ियों, बिस्माह मारूफ और गुलाम फातिमा के बारे में अपडेट प्रदान किया है, जो शुक्रवार शाम को एक मामूली कार दुर्घटना में शामिल थीं।' 'मामूली चोटों के बावजूद, दोनों खिलाड़ियों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिला और वर्तमान में वे पीसीबी मेडिकल टीम की देखरेख में हैं।
बयान में आगे कह गया कि, 'दोनों खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ 18 अप्रैल से शुरू होने वाली आगामी सीरीज के लिए प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले संभावित खिलाड़ियों का हिस्सा हैं।'
मारूफ और फातिमा के साथ हुई दुर्घटना के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए उनकी उपलब्धता मुश्किल में पड़ गई है। सीरीज 18 अप्रैल से शुरू होने वाली है, इस बात को लेकर चिंताएं हैं कि क्या दोनों खिलाड़ी भाग लेने के लिए समय पर ठीक हो पाएंगे या नहीं। पीसीबी और फैन समान रूप से दोनों क्रिकेटरों के शीघ्र स्वस्थ होने की उम्मीद कर रहे हैं, क्योंकि उनकी उपस्थिति वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों सीरीज और टी20 विश्व कप की तैयारियों में पाकिस्तान के प्रदर्शन में महत्वपूर्ण हो सकती है।












Click it and Unblock the Notifications