PAK vs WI: 66 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, पाकिस्तानी बल्लेबाजों को चटाई धूल

PAK vs WI: पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच मुल्तान टेस्ट की रैंक टर्नर पिच अब बल्लेबाजों को ही भारी पड़ी है। लम्बे समय से पाटा पिच बनाने वाले पाकिस्तान ने इस बार एकदम कुछ अलग कर दिया और रिकॉर्ड बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाजों की एक ना चली।

पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी के दौरान 230 का स्कोर बनाया था लेकिन दूसरी पारी में खेलते हुए बत्ती गुल हो गई। पाकिस्तान के कथित किंग बाबर सहित तमाम बल्लेबाज धराशाई हो गए। यहाँ तक खबरें आई हैं कि रिजवान इस पिच से खुश नहीं हैं। हो सकता है कि वह नाखुश हों क्योंकि उनको अपने करियर में पाटा पिचों पर खेलने का ही अनुभव रहा है।

pak vs wi

इस बीच वेस्टइंडीज के धांसू स्पिनर जोमेल वारिकैन ने तहलका मचा दिया है। उन्होंने 66 साल पहले बने एक रिकॉर्ड को तोड़ दिया। पाकिस्तान में 1959 में वेस्टइंडीज के सनी रामदीन ने एक कीर्तिमान स्थापित किया था। उन्होंने पाकिस्तान में टेस्ट के दौरान 4 विकेट झटके थे और वारिकैन ने पंजा मारते हुए उनको पछाड़ दिया।

PAK vs WI: पाक टीम आउट

पाकिस्तानी टीम नाटकीय अंदाज में आउट हो गई और इसका पूरा क्रेडिट वारिकैन को ही जाता है। उन्होंने अपनी स्पिन के जादू से पाक बल्लेबाजों को समेट दिया। पाकिस्तानी बल्लेबाजों को कुछ समझ ही नहीं आया। वॉरिकैन ने दूसरी पारी के दौरान 32 रन देकर 7 विकेट झटके। पहली पारी में उनके 3 विकेट थे। इस तरह उन्होंने कुल 10 विकेट अपने नाम किये, दूसरी पारी में पाक टीम 157 पर आउट हुई।

PAK vs WI: रिकॉर्ड बुक में विंडीज गेंदबाज

पाकिस्तान में एक मेहमान गेंदबाज द्वारा पारी में सबसे ज्यादा विकेट के मामले में वारिकैन तीसरे स्थान पर हैं। साल 1985 में रवि रत्नायके ने 83 रन देकर 8 विकेट झटके। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज कपिल देव का नाम भी लिस्ट में शामिल हैं। कपिल देव ने 1983 में 85 रन देकर 8 विकेट झटके थे। 7 विकेट के साथ वॉरिकैन ने भी इस खास लिस्ट में अपना नाम शामिल करा लिया।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अच्छा रिकॉर्ड

वारिकैन को उनके देश का महानतम खिलाड़ी माना जाता है। हालांकि टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 17 मैच खेलकर 54 विकेट अपने नाम किये हैं लेकिन फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 90 मैचों के बाद उनको 349 विकेट हासिल हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+