PAK vs WI: पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को पिच के जाल में फंसाया, मुल्तान टेस्ट के तीसरे दिन दी जोरदार पटखनी

PAK vs WI: पाकिस्तानी स्पिनरों ने धमाकेदार अंदाज में प्रदर्शन जारी रखते हुए मुल्तान टेस्ट मैच में अपनी टीम को जीत दिला दी। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस मैच के तीसरे दिन ही पाक टीम ने 127 रनों की जीत दर्ज कर सीरीज में लीड हासिल कर ली। सीरीज में एक मैच और बाकी है।

तीसरे दिन के खेल में पाकिस्तान से वेस्टइंडीज को 251 रनों का लक्ष्य मिला। मेहमान टीम इसे हासिल करने में नाकाम रही। स्पिनरों के लिए मददगार पिच पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज एक के बाद एक आउट होते चले गए और पूरी टीम 123 के कुल स्कोर पर आउट हो गई।

pak vs wi

साजिद खान इस मैच के हीरो रहे। पाक टीम के लिए पहली पारी में 4 विकेट लेने के बाद साजिद ने दूसरी पारी में पंजा मारा और 5 विकेट झटके। इस तरह मैच में उन्होंने कुल 9 विकेट हासिल किये। उधर वेस्टइंडीज के स्पिनर वारिकैन ने भी दूसरी पारी में 7 विकेट लेते हुए मैच में 10 विकेट अपने नाम किये।

PAK vs WI: पहली पारी में लगे दो अर्धशतक

मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने पहली पारी के दौरान 230 रनों का स्कोर खड़ा किया। साउद शकील और रिजवान ने क्रमशः 84 और 71 रन बनाते हुए टीम का सम्मान बचा लिया। इसके बाद जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज की टीम बैटिंग में फ्लॉप रही।

PAK vs WI: विंडीज की फ्लॉप बैटिंग

विंडीज ने पहली पारी में महज 137 रन बनाए, इससे पाक को लीड मिली। पहली पारी में पाकिस्तान के लिए नौमान अली ने 5 और साजिद खान ने 4 विकेट अपने नाम किये। दूसरी पारी में पाकिस्तानी कप्तान शान मसूद ने फिफ्टी जड़ी और टीम 52 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर चलती बनी।

पाकिस्तानी स्पिनरों का रहा जलवा

इसके बाद वेस्टइंडीज की टीम दो सेशन भी नहीं खेल पाई और 123 के कुल स्कोर पर आउट होकर मैच हार गई। पाकिस्तान के स्पिनरों ने पूरे 20 विकेट झटके। लगातार तीसरे टेस्ट में पाकिस्तानी स्पिनरों ने अपने घर में सभी 20 विकेट अपने नाम किये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+