PAK vs SL: श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम का ऐलान, शाहीन अफरीदी की वापसी

Pakistan announce Test squad for Sri Lanka series: पाकिस्तान टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की वापसी हुई है।

Pakistan announce Test squad for Sri Lanka series: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी टीम की घोषणा कर दी गई है। 17 जून यानी शनिवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने ऑफिश्यली ट्विटर हैंडल पर खिलाड़ियों का ऐलान किया है। इस टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है।

शाहीन अफरीदी की वापसी: तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी लंबे समय से चोट के कारण टीम से बाहर थे। ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलेगी। अफरीदी अपनी तेज गति की गेंदों के लिए जाने जाते हैं। शुरुआती ओवर में वह अपनी गेंद से किसी भी बल्लेबाज को मुश्किल में डालने का काम कर सकते हैं।

Pakistan 1

8 साल बाद टेस्ट खेलेगी पाकिस्तान: आखिरी बार पाकिस्तान की टीम ने साल 2015 में श्रीलंका का दौरा किया था। उस दौरान दोनों देशों के बीच कुल तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज को पाकिस्तान ने 2-1 से अपने नाम किया था। लगभग 8 साल बाद एक बार फिर पाकिस्तान की टीम श्रीलंका दौरे पर जाएगी, जहां उसकी कोशिश जीत हासिल करने की होगी।

शेड्यूल का एलान जल्द: श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज को लेकर अभी शेड्यूल का ऐलान नहीं किया गया है। श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच ये मुकाबला कब होगा इसकी तारीख अभी सामने नहीं आई है। लेकिन पाकिस्तान ने इस दौरे के लिए टीम की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान ने टीम में दो युवा चेहरों को जगह दी है। इसमें आमेर जमाल और मोहम्मद हुरैरा शामिल हैं।

पाकिस्तान की टीम का ऐलान: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (उप-कप्तान और विकेटकीपर), आमेर जमाल, अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, हसन अली, इमाम-उल-हक, मोहम्मद हुरैरा, मोहम्मद नवाज, नसीम शाह, नोमान अली, सलमान अली आगा, सरफराज अहमद (विकेटकीपर), सऊद शकील, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+