'क्रीज पर जाते ही हार्टबीट चेक करते तो मीटर फट जाता,' 4 साल बाद खेलने वाले सरफराज अहमद का खुलासा

सरफराज अहमद पाकिस्तान टीम के कप्तान भी रहे हैं लेकिन पिछले लगभग चार से वह टीम में नहीं थे। आते ही उन्होंने यादगार पारी खेली है।

Sarfaraz Ahmed

PAK vs NZ, Sarfaraz Ahmed: पाकिस्तान के लिए लगभग 4 साल बाद टेस्ट टीम में आने वाले सरफराज अहमद के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ वापसी यादगार रही। सरफराज अहमद ने वापसी करते हुए बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वह काफी समय से टीम में नहीं थे लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पाकिस्तान टीम के खराब प्रदर्शन ने सलेक्टर्स को सरफराज अहमद को वापस लाने के लिए मजबूर कर दिया। अपनी वापसी पर सरफराज अहमद नर्वस थे और इसे लेकर उन्होंने एक बड़ी बात शेयर की है।

हार्टबीट चेक करते तो मीटर फट जाता

सरफराज अहमद ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में पहले टेस्ट के शुरुआती दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस वार्ता में अहम बात कही। उन्होंने कहा कि आप मेरी फीलिंग के बारे में पूछते हो, तो मैं कहूँगा कि पहली तीन गेंदों का सामना मैंने जब किया था, उस समय कोई हार्टबीट चेक करता तो मीटर फट जाता। हार्टबीट बहुत तेज चल रही थी। ऐसा लग था था जैसे मैं डेब्यू मैच खेल रहा हूँ। टीम की स्थिति भी उस समय खराब थी। लंच के बाद मैं थोड़ा नॉर्मल हो गया था।

बाबर ने आत्मविश्वास बढ़ाया

सरफराज अहमद ने कहा कि नर्वस स्थिति में बाबर आज़म ने मेरा साथ दिया। उन्होंने कहा कि दबाव के दौरान एक वरिष्ठ खिलाड़ी के नाते जिस तरह की बातचीत उन्होंने मुझसे की, मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। बाबर आज़म ने मेरा पूरा साथ दिया था। उल्लेखनीय है कि अहमद के सामने बाबर आज़म क्रीज पर थे।

सरफराज अहमद की बेहतरीन पारी

पाकिस्तान की टीम ने 110 रनों के कुल स्कोर पर अपने 4 विकेट गंवा दिए थे। इस समय सरफराज अहमद खेलने के लिए आए थे। बाबर आज़म पहले से ही एक छोर पर खड़े थे। दोनों ने मिलकर टीम को मुश्किल स्थिति से बाहर निकाला। सरफराज अहमद ने जमने के बाद अपने शॉट खेले। हालांकि वह शतक के करीब जाकर 86 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए। बाबर आज़म और सरफराज अहमद पाकिस्तान को 300 के पार लेकर गए। इस तरह सरफराज अहमद ने चार साल बाद वापसी करते हुए इसे यादगार बना दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+