सरफराज अहमद और बाबर आज़म के बीच अनबन? ट्विटर पर तकरार आई सामने
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सरफराज अहमद हीरो बनकर निकले थे। उन्होंने दूसरे टेस्ट मैच में शतकीय पारी भी खेली थी।

PAK vs NZ: पाकिस्तान की टेस्ट टीम में 4 साल बाद आकर धमाकेदार खेल का प्रदर्शन करने वाले सरफराज अहमद पाकिस्तानी फैन्स की आँखों का तारा बन गए हैं। पीसीबी और मैनेजमेंट को भी फैन्स कोसते हुए कह रहे हैं कि सरफराज को इतने लम्बे समय तक टेस्ट टीम से बाहर क्यों रखा गया। उनकी जगह लगातार मोहम्मद रिज़वान को खिलाया जाता रहा है लेकिन रिज़वान उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। इस बीच फैन्स का एक ऐसा ट्वीट सरफराज ने लाइक किया है, जिसमें बाबर आज़म की आलोचना की गई थी।
सरफराज ने बाबर के खिलाफ ट्वीट किया लाइक
न्यूजीलैंड के खिलाफ कराची में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में सरफराज ने शतक जमाया था। इसके बाद बाबर आज़म और इमाम हल हक जश्न मनाते हुए दिखे थे और वीडियो वायरल हुआ था। उसके ऊपर एक फैन ने प्रतिक्रिया देते हुए बाबर आज़म की आलोचना की। इस पाकिस्तानी फैन ने लिखा कि चार साल सरफराज को वॉटरमैन बनाकर रखा और आज इनकी एक्टिंग देखो, कोई शर्म नहीं है। हालांकि सरफराज वॉटरमईन भी नहीं थे, वह टीम से बाहर ही चल रहे थे।
फैन्स ने भी इस बात को नोटिस किया
हालांकि इस ट्वीट की तरफ लोगों का ध्यान तब गया जब खुद सरफराज अहमद ने इसे लाइक किया। फैन्स ने इसे शेयर भी कर दिया। इससे एक मैसेज यह भी गया कि क्या सरफराज अहमद और बाबद आज़म के बीच आपसी तालमेल नहीं है। पाकिस्तानी फैन्स ने सरफराज अहमद की धमाकेदार बल्लेबाजी को लेकर तारीफ की।
सरफराज अहमद ने कराची टेस्ट में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शतकीय पारी खेली थी। हालांकि पाकिस्तान इस मैच को जीतने से थोड़ी दूर रह गया। 15 रन की दरकार थी, उस समय खराब लाईट के कारण खेल रोक दिया गया और मुकाबला ड्रॉ रहा। पाक टीम के 9 विकेट गिर गए थे। दो टेस्ट मैचों में सरफराज अहमद ने बेहतरीन बैटिंग की और 335 रन बनाए। पाक फैन ने कहा कि इतने दिनों तक सरफराज जैसे अनुभवी को टीम से बाहर क्यों रखा गया।
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज बराबरी पर रही। दोनों टीमों को इस सीरीज में मुकाबला जीतने का मौका नहीं मिला। कराची में ही दोनों मैच खेले गए थे और ये ड्रॉ रहे। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में पाकिस्तान को 3-0 से हार झेलनी पड़ी थी।












Click it and Unblock the Notifications