अजीब रन आउट! एक ही छोर पर PAK के दोनों बल्लेबाज, कप्तान बाबर को जाना पड़ा पवेलियन तो टूटा फैंस का दिल

Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम दूसरे टेस्ट मैच के दौरान अजीब तरीके से आउट हो गए। सोशल मीडिया पर बाबर के आउट होने का वीडियो वायरल हो रहा है।

PAK vs NZ 2nd Test

Pakistan vs New Zealand, 2nd Test: रन-आउट होना क्रिकेट के आउट होने के तरीकों में सबसे खराब तरीका माना जाता है। टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों पर रन बनाने का दबाव कम होता है। बल्लेबाजों को बस अपने विकेट को सुरक्षित रखना होता है। ऐसे में अगर कोई बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में रन आउट हो जाये तो उसे बदकिस्मत ही कहा जाएगा। ऐसा ही कुछ पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम के साथ हुआ है।

बाबर आजम 24 रन बनाकर हुए रन आउट

मंगलवार को नेशनल कराची स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच के दूसरे दिन कप्तान बाबर आजम रन आउट हो गए। बाबर आजम 24 रन बनाकर आउट हुए, इमाम-उल-हक के साथ मिलकर बाबर टीम को संभालने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान वह तीन रन लेने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे। बाबर आजम के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

इमाम-उल-हक के साथ बिगड़ा तालमेल

55वें ओवर में पाकिस्तान के ओपनर बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने लेग साइड की तरफ एक शॉट लगाया। जिसके बाद दोनों ही खिलाड़ियों ने तेजी से दो रन बटोर लिए। इसके बाद तीसरे रन लेने के दौरान इमाम-उल-हक आगे बढ़कर वापस अपनी क्रीज में पहुंच गए। बाबर आजम भी तब तक उनकी तरफ आ गए थे। जिसके बाद न्यूजीलैंड ने उन्हें आसानी से रन आउट कर पवेलियन भेज दिया। बाबर आजम का इस तरह आउट होना पाकिस्तान के लिए बड़ा झटका है।

इमाम-उल-हक को फैंस कर रहे हैं ट्रोल

कप्तान बाबर आजम के आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस इमाम-उल-हक को ट्रोल कर रहे हैं। फैंस के मुताबिक इमाम-उल-हक की गलती के कारण बाबर आजम को अपना विकेट गंवाना पड़ा है। दूसरे टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 449 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम ने तीन विकेट खोकर 123 रन बना लिए हैं। इमाम-उल-हक ने इस दौरान अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+