PAK vs NZ 2nd T20: दूसरे टी20 में जानें कैसी होगी न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और मौसम
NZ vs PAK 2nd T20I: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला भी लाहौर के गद्दाफी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यहां इस मैच की डिटेल्स जान सकते हैं।

PAK vs NZ T20: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच आज यानी 14 अप्रैल से 5 मैचों की T20 की शुरुआत होने जा रही है। इस सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबले लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होंगे और बात के दो मैच रावलपिंडी में चले जाएंगे। (Pic- PCB Twitter)
पाकिस्तान और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम में इस समय काफी फर्क है और इसकी वजह आईपीएल है जिसके चलते न्यूजीलैंड के पास युवा खिलाड़ियों की फौज मौजूद है तो पाकिस्तान की टीम पर कोई फर्क नहीं पड़ा है।
पाकिस्तान के सीनियर खिलाड़ी भी वापस लौट आए हैं। पाकिस्तानी खिलाड़ी आईपीएल में नहीं खेलते हैं जिसके चलते इस सीरीज में बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहिद अफरीदी लौट आए हैं। यह खिलाड़ी पीएसएल में भाग लेने के बाद एक छोटे से ब्रेक पर गए थे।
पाकिस्तान ने अपने बड़े खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में शारजाह में अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज खेली थी जिसमें उनको हार मिली थी। उसमें राशिद खान अफगानिस्तान के कप्तान थे। अब पाकिस्तान बाबर आजम की कप्तानी में खेलेगी तो वहीं टॉम लॉथम न्यूजीलैंड के कप्तान हैं।
कीवी टीम की ओर से टिम साउदी, लॉकी फर्ग्यूसन, ग्लेन फिलिप्स, फिन एलेन जैसे धाकड़ खिलाड़ी आईपीएल में खेल रहे हैं। इसके बावजूद मैट हेनरी, एडम मिलने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम और हेनरी निकोलस अभी भी मौजूद रहेंगे और उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ T20 सीरीज में सीनियर की भूमिका निभानी होगी।
भारत और पाकिस्तान न्यूजीलैंड टी20 सीरीज की अन्य जानकारियां के लिए क्लिक करें- PAK vs NZ T20I: IPL के धमाल के बीच शुरू होगी टी20 सीरीज, भारत में टीवी और स्ट्रीमिंग पर कहां देखें मैच
जहां तक लाहौर के मौसम की बात है तो यहां दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। शाम के समय आसमान में थोड़े-बहुत बादल आ सकते हैं लेकिन पूरा मैच होने की उम्मीद है।
गद्दाफी स्टेडियम की पिच पर टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन रहता है और दूसरी पारी में ये 145 ही रन रह जाता है। पहले बैटिंग करने वाली टीम को यहां 13 बार जीत मिली है तो वहीं दूसरी बैटिंग करने वाली टीम को 11 बार मिली है।
पाकिस्तान टीम (संभावित प्लेइंग इलेवन)- 1. बाबर आजम 2. मोहम्मद रिजवान 3. फखर जमान 4. मोहम्मद हारिस 5. इफ्तिखार अहमद 6. मोहम्मद नवाज 7. शादाब खान 8. फहीम अशरफ 9. शाहीन अफरीदी 10. नसीम शाह 11. हारिस रऊफ
न्यूजीलैंड टीम (संभावित प्लेइंग इलेवन)- 1. चाड बोवेस 2. मार्क चैपमैन 3. टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर) 4.डेरिल मिशेल 5. जेम्स नीशम 6. रचिन रवींद्र 7. कोल मैककोन्ची 8. ईश सोढ़ी 9. ब्लेयर टिकनर 10. एडम मिल्ने 11. मैट हेनरी












Click it and Unblock the Notifications