Ben Stokes ने किया बड़ा ऐलान, पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज के पैसे दान करेंगे, नहीं लेंगे एक भी रुपया
बेन स्टोक्स को इंग्लैंड का टेस्ट कप्तान बनाये जाने के बाद प्रदर्शन में भी सुधार आया है। लम्बे प्रारूप में स्टोक्स ने शानदार तरीके से अपनी टीम को लीड किया है। इंग्लैंड का अगला असाइनमेंट पाकिस्तान में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज है। 17 सालों के बाद इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान में खेलने के लिए आई है। तीन टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ी घोषणा की है। स्टोक्स ने कहा है कि वह सीरीज में मिलने वाली मैच फीस पाकिस्तान में बाढ़ पीड़ितों को डोनेट कर देंगे।

ट्विटर पर किया बेन स्टोक्स ने ऐलान
बेन स्टोक्स ने ट्विटर पर लिखा कि पाकिस्तान में पहली बार ऐतिहासिक सीरीज में आना अच्छा है। 17 साल बाद दौरा करना उत्साहजनक बात है लेकिन खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी भी है। इस साल यहां बाढ़ से हुई तबाही निराश करने वाली है। इससे देश और लोगों के ऊपर असर पड़ा है। इस गेम ने मुझे काफी कुछ दिया है, मुझे लगता है कि अब वापस कुछ देने का समय है। इस सीरीज की मैच फीस मैं पाकिस्तान फ्लड अपील में डोनेट करूंगा। उम्मीद है कि इससे पाकिस्तान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण करने में मदद मिलेगी।

इससे पहले इंग्लैंड ने खेली थी टी20 सीरीज
पाकिस्तान में इंग्लैंड की टीम इस साल दौरा कर चुकी है। टी20 सीरीज के लिए अंग्रेज टीम आई थी। वर्ल्ड कप से पहले यह दौरा समाप्त हुआ था। सात मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम ने 4-3 से बाबर आज़म की टीम को हरा दिया था। इंग्लैंड की उस टीम में कुछ सीनियर खिलाड़ी नहीं थे। इसके बाद भी युवा टीम ने मेजबानों को मात देने में सफलता हासिल की। अब टेस्ट सीरीज में कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद की जा सकती है। इंग्लैंड की टीम लम्बे प्रारूप में खतरनाक मानी जाती है। स्पिन पिचों से थोड़ी परेशानी हो सकती है।

इंग्लैंड की टेस्ट टीम इस प्रकार है
बेन स्टोक्स (कप्तान), जेम्स एंडरसन, हैरी ब्रूक, जैक क्रॉली, बेन डकेट, बेन फोक्स, विल जैक, कीटन जेनिंग्स, जैक लीच, लियाम लिविंगस्टोन, जेमी ओवरटन, ओली पोप, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, मार्क वुड, रेहान अहमद।












Click it and Unblock the Notifications