VIDEO: बाबर आज़म आउट होने के बाद बुरी तरह भड़के, गाली देने का वीडियो वायरल
इंग्लैंड के खिलाफ कराची टेस्ट की पहली पारी के दौरान बाबर आज़म अच्छी लय में दिखाई दिए और अर्धशतक जड़ने में सफल रहे।

Babar Azam: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म इंग्लैंड के खिलाफ कराची में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट के पहले दिन अच्छी लय में दिख रहे थे। बाबर आज़म अपनी फिफ्टी जड़ने के बाद आसानी से खड़े होकर रन बना रहे थे। इंग्लैंड के गेंदबाज उनको आउट करने के लिए मुश्किलों का सामना कर रहे थे। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिससे उनको पवेलियन लौटना पड़ा। वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट होकर चले गए। बाबर आज़म इस पर नाराज़ भी दिखाई दिए।
वह सलमान आघा के साथ क्रीज पर थे। पारी के 59वें ओवर में बाबर आज़म को रन आउट होकर जाना पड़ा। नए खिलाड़ी रेहान अहमद की गेंद पर सलमान ने मिडविकेट की तरफ शॉट खेला और रन के लिए दौड़े। इसके बाद सलमान रुके और फिर से दौड़ पड़े। बाबर आज़म अपनी क्रीज से निकल गए थे और उनके लिए रुकना मुश्किल था। फील्डर हैरी ब्रूक चीते की तरह गेंद पर टूट पड़े और उसे पकड़कर विकेटकीपर बेन फॉक्स की तरफ फेंका। बेन फॉक्स के एक हाथ से स्टंप्स बेल गिर गई लेकिन उन्होंने डाइव लगाकर दूसरे हाथ से गेंद पकड़कर एक बेल गिरा दी। इस तरह थर्ड अम्पायर के पास मामला गया और बाबर आज़म रन आउट होकर चले गए। पवेलियन जाते समय बाबर कुछ कह रहे थे और नाराज़ दिख रहे थे।
बाबर ने जड़ा 25वां टेस्ट अर्धशतक
आउट होने से पहले बाबर आज़म अपनी पारी को सहजता से आगे बढ़ा रहे थे। अपना 25वां टेस्ट अर्धशतक जड़ने के बाद भी वह धैर्य से खेल रहे थे और किसी भी तरह की जल्दीबाजी नहीं दिखाई। इंग्लैंड के गेंदबाज उनको आउट करने का प्रयास करते रहे लेकिन बैटिंग में कोई गलती नहीं करवा पाए। अंत में रन आउट के रूप में आउट होकर वह 78 रन के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
सलमान आघा ने जड़ा अर्धशतक
बाबर आज़म के बाद पाकिस्तानी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज आघा सलमान रहे। सलमान ने 56 रनों की शानदार पारी खेली। अन्य बल्लेबाज ख़ास नहीं कर पाए और एक के बाद एक आउट होते चले गए। पाकिस्तान की पहली पारी 304 रनों के कुल स्कोर पर समाप्त हो गई।












Click it and Unblock the Notifications