PAK vs ENG: अजहर अली को करियर के आखिरी टेस्ट में मिला गार्ड ऑफ ऑनर, लेकिन शून्य पर हुए आउट

Azhar ali

Azhar ali Last test match पाकिस्तान के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे पूर्व कप्तान अजहर अली अपनी आखिरी टेस्ट पारी को यादगार नहीं बना पाए हैं। दरअसल, दूसरी पारी में अजहर अली बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। 4 गेंदों का सामना करने के बाद वो अपना खाता भी नहीं खोल सके और जैक लीच की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि उन्होंने पहली पारी में 68 गेंदों में 45 रन की पारी खेली थी।

आउट होने के बाद दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

आपको बता दें कि अजहर अली पाकिस्तान के सबसे महान टेस्ट खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने इस मैच के आगाज से पहले ही यह ऐलान कर दिया था कि कराची में होने वाले तीसरे टेस्ट के बाद वो अंतरराष्ट्रीय टेस्ट करियर को अलविदा कह देंगे। करियर के आखिरी टेस्ट में अजहर अली को पूरा सम्मान दिया गया। पाकिस्तान टीम की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर का सम्मान दिया गया। अजहर अली जब शून्य पर आउट हुए तो तब भी इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने उनके लिए ताली बजाई और हाथ मिलाया। उनके पवेलियन जाने से पहले मैदान पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।

अजहर अली का टेस्ट करियर

37 साल की उम्र में अपने टेस्ट करियर को अलविदा कहने वाले अजहर अली ने पाकिस्तान के लिए 97 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 42.26 के औसत से 7142रन बनाये हैं। उन्होंने अपने करियर में 19 शतक और 35 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ है, जो उन्होंने डे-नाइट टेस्ट मैच में नाबाद 302 रन बनाया था। अजहर अली के नाम टेस्ट क्रिकेट में 8 विकेट भी हैं।

कराची टेस्ट में पाकिस्तान हार की ओर

आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के आखिरी मैच में भी हार की कगार पर खड़ी है। पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 167 रन का लक्ष्य रखा है और खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट खोए 87 रन बना लिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+