'विराट कोहली-रोहित शर्मा जो आज तक नहीं कर सके, वो बांग्लादेशी खिलाड़ी ने कर दिखाया'
PAK vs BAN Mushfiqur Rahim: बांग्लादेश के मुशफिकुर रहीम ने रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट मैच में अपना 11वां टेस्ट शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। मुशफिकुर रहीम अब तमीम इकबाल को पीछे छोड़कर सबसे ज़्यादा विदेशी टेस्ट शतक लगाने वाले बांग्लादेशी बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने पांच शतक बनाए हैं।
मुशफिकुर के नाम बड़ी उपलब्धियां
इसके अलावा मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए तमीम के कुल टेस्ट शतकों की संख्या को भी पीछे छोड़ दिया है। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान मोमिनुल हक शोभरा अभी भी 12 शतकों के साथ बांग्लादेशी बल्लेबाज़ द्वारा सबसे ज़्यादा टेस्ट शतक लगाने का रिकॉर्ड रखते हैं। लगभग दो दशकों से बांग्लादेश क्रिकेट में अहम भूमिका निभाने वाले मुशफिकुर हाल ही में तमीम इकबाल के बाद 15,000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले दूसरे बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए हैं।

ड्रॉ की ओर बढ़ता मैच
पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच चल रहे पहले टेस्ट में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी पारी 448/6 पर घोषित की। जवाब में बांग्लादेश ने 565 रन बनाकर जोरदार वापसी की। पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच यह मैच ड्रॉ की ओर बढ़ता दिख रहा है।
मुशफिकुर रहीम ने किया कमाल
बांग्लादेश के अनुभवी बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने पाकिस्तान की इस पेस बैटरी की सारी ताकत ध्वस्त करते हुए शानदार शतक जड़ा और एक रिकॉर्ड भी बना दिया। मुशफिकुर रहीम ने कुछ ऐसा किया जो आज तक विराट कोहली और रोहित शर्मा भी करने में सफल नहीं हो सके हैं।
रोहित-विराट को नहीं मिला मौका
मुशफिकुर का यह पाकिस्तान में पहला टेस्ट मैच है और उन्होंने इसकी पहली पारी में ही यह शतक जड़ा है, जबकि विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत मौजूदा भारतीय बल्लेबाजों को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने का मौका भी नहीं मिला है। पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मुशफिकुर को किसी भी तरह से परेशान करने में नाकाम रहे। उनके शतक के दम पर बांग्लादेश ने पाकिस्तान के पहली पारी के 448 रनों के स्कोर को पार कर बढ़त हासिल कर ली।












Click it and Unblock the Notifications