Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पहले से ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे', भारत के 'गब्बर' ने पाकिस्तानी अफरीदी को लगाई लताड़

Shikhar Dhawan lashed out at Pakistani Shahid Afridi: पहलगाम हमले के बाद से जहां पूरे भारत में दुख, आक्रोश और क्रोध का माहौल है , वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के लोग जहर उगलने से बाज नहीं आ रहे हैं।

इंडिया के एक्शन से पाकिस्तान पूरी तरह से बौखलाया हुआ है, उसके सियासी लोग जहां भारत के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने भी कश्मीर को लेकर ऐसा शर्मनाक बयान दिया है, जिसकी वजह से लोग अफरीदी को सोशल मीडिया पर लताड़ लगा रहे हैं और जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

Pahalgam Attack

दरअसल एक दिन पहले शाहिद अफरीदी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो मीडिया और पाकिस्तानी कौम के आगे भारतीय सेना पर सवाल खड़े कर रहे थे।

'8 लाख फौज में से कोई नहीं आया' (Pahalgam Attack)

उन्होंने कहा कि ' मेरे ख्याल में एक चीज है, वहां एक घंटे तक दहशतगर्द, दहशतगर्दी करते रहे, वहां आठ लाख फौज में से कोई नहीं आया और जब आए तो मात्र 10 मिनट के अंदर इल्जाम पाकिस्तान पर थोप दिया। वो खुद ही लोगों को मरवा देते हैं, फिर उनके वीडियो दिखाते हैं कि वो जिंदा हैं।'

'पाकिस्तान हमेशा अमन चैन का पैगाम देता है' (Pahalgam Attack)

' मेरे हिसाब से, ये सब ना करें, दहशतगर्दी को कोई भी मुल्क सपोर्ट नहीं करता है और पाकिस्तान हमारा, इस्लाम हमेशा अमन चैन का पैगाम देता है। भारत के साथ हम हमेशा अच्छे ताल्लुकात बनाने की कोशिश करते रहें हैं। हमें टूर से पहले काफी धमकियां मिलती रही हैं, हमें ये भी नहीं पता होता था कि हम वहां जाएंगे या नहीं जाएंगे।'

'अगर बंद करना है तो पूरी तरह से बंद करो' (Pahalgam Attack)

'साल 2016 में विश्वकप जब हो रहा था, मैं बतौर कप्तान अपनी टीम को लीड कर रहा था, हम लाहौर में ही थे, हमें पता ही नहीं था कि हमारी फ्लाइट होनी है या नहीं होनी है। मेरे हिसाब से स्पोर्टस डिप्लोमेसी बहुत अच्छी होती है, आपकी कबड्डी की टीम आ जाती है यहां, क्रिकेट की टीम नहीं आती है, अगर बंद करना है तो पूरी तरह से बंद करो। '

'पहले से ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे' (Shikhar Dhawan)

अफरीदी के इस जहर पर अब भारत के स्टार क्रिकेटर और 'गब्बर' के नाम से लोकप्रिय शिखर धवन ने अफरीदी को करारा जवाब दिया है। उन्होंने जमकर शाहिद को लताड़ लगाई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है कि 'कारगिल में भी हारया था, पहले से ही इतना गिरे हुए हो और कितना गिरोगे, बेवजह कमेंट पास करने से अच्छा है अपने देश की तरक्की में दिमाग लगाओ। @SAfridiOfficial, हमें हमारी भारतीय सेना पर बहुत गर्व है। भारत माता की जय! जय हिंद!'

'हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे'

आपको बता दें कि शिखर धवन ने इससे पहले ट्वीट किया था कि 'मुझे अपने देश को आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से और एकजुटता से खड़ा देखकर गर्व है। सिंधु जल संधि को निलंबित करना, राजनयिक उपस्थिति को कम करना और अटारी आईसीपी को बंद करना सरकार की सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश जाता है, हम आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेंगे। जय हिंद।'

'इंडिया में पटाखा भी फट जाता है तो...' ( Shahid Afridi)

मालूम हो कि दो दिन पहले भी अफरीदी ने समा टीवी पर कहा था कि 'इंडिया में पटाखा भी फट जाता है तो वो कहने लगते हैं कि पाकिस्तान ने किया है।' मालूम हो कि इस बयान के बाद लोगों ने अफरीदी को काफी भला-बुरा कहा है।कई यूजर्स ने उन्हें लिखा है कि 'ये उनकी गंदी सोच है, वो सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इस तरह से घटिया बयान देते हैं।'

Take a Poll

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+