IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने किया टीम में बड़ा बदलाव, भारत के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट से 1 दिन पहले प्लेइंग 11 घोषित

IND vs AUS: भारत के खिलाफ एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट से एक दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया ने अपनी टीम घोषित कर दी है। पिंक बॉल से होने वाले इस मैच के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में बदलाव देखने को मिला है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टीम में परिवर्तन की बात कही।

जोश हेजलवुड चोट की वजह से दूसरा टेस्ट मुकाबला नहीं खेल पाएंगे। उनका बाहर होना टीम के लिए एक बड़ा झटका कहा जा सकता है। उनकी जगह टीम में नए प्लेयर को शामिल कर लिया गया है। ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग इलेवन में अन्य कोई बदलाव नहीं किया है।

australia team

हेजलवुड की जगह स्कॉट बोलैंड को टीम में शामिल किया गया है। अन्य किसी भी तरह का बदलाव ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं किया गया है। पांच मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की टीम पहला मैच हारकर पीछे चल रही है। दूसरा मैच काफी अहम है।

बोलैंड का अब ऑस्ट्रेलिया के लिए एक बार फिर से खेलना तय हो गया है। इससे पहले भी वह ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए टेस्ट क्रिकेट में खेल चुके हैं। हालांकि पिछले 18 महीनों का लम्बा इंतजार करने के बाद उनको फिर से खेलने का मौका मिला है। वह 10 टेस्ट में 35 विकेट लेने में सफल रहे हैं।

एडिलेड में भारतीय टीम ने पहले भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट मैच खेला है। उस दौरान कंगारू गेंदबाजों के खिलाफ टीम इंडिया ने घुटने टेके थे। पूरी टीम महज 36 के कुल स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। हालांकि बाद में उस दौरे पर भारत ने सीरीज अपने नाम की थी। इस बार पिंक बॉल टेस्ट 6 दिसंबर को शुरू होगा। पर्थ टेस्ट में जीत दर्ज कर लीड हासिल करने से भारत के हौसले बुलंद होंगे।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिच मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन, स्कॉट बोलैंड

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+