On This Day: 10 छक्के, 15 चौके जब मैदान पर आया था धोनी का तूफान, बल्ले से 'गोली' चलाकर मनाया जश्न और फिर...
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) ने अपने करियर के दौरान टीम इंडिया के लिए कई यादगार पारियां खेली है।
Dhoni 183 Vs Sri Lanka at Sawai Mansingh Stadium: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Ms Dhoni) ने अपने करियर के दौरान टीम इंडिया के लिए कई यादगार पारियां खेली है। लेकिन साल 2005 में आज ही के दिन यानी 31 अक्टूबर को श्रीलंका के खिलाफ खेली गई उनकी पारी फैंस के जहन में आज भी ताजा होगी। धोनी ने इस मुकाबले में अपने वनडे करियर का सर्वाधिक स्कोर बनाने का काम किया था।

श्रीलंका के खिलाफ जड़ा था यादगार शतक
साल 2005 के दौरान जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में धोनी ने नाबाद 183 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई थी। श्रीलंका की ओर से मिले 299 रनों के टारगेट को भारत ने धोनी के शतक की बदौलत 46.1 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया था। इस पारी के बाद धोनी के फैंस में तेजी से बढ़ोतरी हुई। धोनी ने जिस आक्रमक अंदाज में बल्लेबाजी की, उसने सभी फैंस का दिल जीत लिया था।

पारी में लगाए थे 10 छक्के और 15 चौके
183 रनों की अपनी नाबाद पारी में धोनी ने 10 छक्के और 15 चौके लगाने का काम किया था। इस मैच में 145 गेंदों में 15 चौके और 10 छक्कों के दम पर नाबाद 183 रन बनाने वाले धोनी भारत के फेवरेट बल्लेबाज बनकर सामने आए थे। इस पारी के बाद धोनी ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारत को एक दमदार विकेटकीपर बल्लेबाज मिल गया। धोनी ने इसके बाद टीम के लिए कई यादगार पारी खेली।

गोली चलाने वाले अंदाज में किया सेलिब्रेट
धोनी ने शतक जड़ने के बाद बल्ले से गोली चलाकर मैदान पर इसका जश्न मनाया। धोनी से पहले वीरेंद्र सहवाग को भारत का ताबड़तोड़ बल्लेबाज के रूप में जाना जाता था। लेकिन इस पारी के बाद धोनी भी उस लिस्ट में शुमार हो गए थे। धोनी ने श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान के खिलाफ भी 148 रनों की पारी खेली थी। धोनी ने ये दोनों ही पारी नंबर तीन पर आकर खेली थी, लेकिन अपने करियर में वह अधिकतर समय नंबर पांच और छह पर बल्लेबाजी करते रहे हैं।

आईपीएल में फिर नजर आएंगे धोनी
पूर्व भारतीय कप्तान अपनी शानदार बल्लेबाजी कई बार टीम को हार के मुंह से बाहर निकालकर जीत दिलाने का काम कर चुके हैं। धोनी द्वारा खेली गई ऐसी पारियां हैं जो शायद इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गए हैं। धोनी के फैंस आज भी उन पारियों को देखकर अपना दिल बहलाने का काम करते हैं। धोनी एक बार फिर साल 2023 के आईपीएल में बल्ला लेकर मैदान में उतरेंगे, जिसकी तैयारी उन्होंने अभी से शुरू कर दी है।
-
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
Silver Rate Today: चांदी क्रैश, एक झटके में ₹10,901 सस्ती, अब इस दाम पर बिक रहा है 100 ग्राम,1kg सिल्वर -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती? -
Weather: दिल्ली में अगले 72 घंटे भारी, नोएडा-गुरुग्राम के लिए भी IMD का अलर्ट, चेक करें अपने इलाके का मौसम -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
IPL के बीच स्टार क्रिकेटर की एक्स-गर्लफ्रेंड गिरफ्तार, महंगी पड़ी 9 लाख की गोल्ड चैन! कहा- मुझसे गलती हो गई -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव?












Click it and Unblock the Notifications