आज ही के दिन भारत को मिली थी वह जीत जो क्रिकेट इतिहास में हमेशा याद रखी जाएगी

नई दिल्ली, 19 जनवरी: आज ही के दिन भारत ने ऑस्ट्रेलिया में गाबा की ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। ऋषभ पंत की वह नाबाद 89 रनों की पारी भूलाए नहीं भुलाई जा सकती। वह जीत एशिया क्रिकेट के लिए बहुत खास थी क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अपने गढ़ गाबा में हारता ही नहीं था।

On This Day India got Gabba win in Australia, one of greatest in test history

इस जीत से ठीक पहले हुए टेस्ट मैच में कंगारू कप्तान टिम पेन ने रविचंद्रन अश्विन से कहा था कि आओ, तुमको गाबा में देखते हैं। पेन के लिए शब्द उनका दर्द बन गए थे। उनका बहुत मजाक बना। ऐसी जीत रोज नहीं मिलती क्योंकि ऑस्ट्रेलिया अपनी धरती पर 30 सालों में पहली बार गाबा में हारा था।

यह भी पढ़ें- शाहिद अफरीदी ने कहा- दबाव नही झेल पाए कोहली, इसलिए छोड़ दी कप्तानी, सही फैसला लिया

इसके साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीत ली थी। कप्तान विराट कोहली अपनी बच्ची के जन्म के लिए पत्नी का साथ देने स्वदेश रवाना हो चुके थे। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह और स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा और अश्विन खुद चोटिल हो गए। इसका मतलब यह हुआ कि जब भारत ने गाबा टेस्ट की शुरुआत की तब गेंदबाजी आक्रमण के साथ मोहम्मद सिराज, टी नटराजन, शार्दुल ठाकुर, एक घायल नवदीप सैनी और वाशिंगटन सुंदर शामिल थे।

सिराज ने दूसरी पारी में पांच विकेट लिए थे और भारत को चौथी पारी में 328 रनों का टारगेट चेज करना था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 369 रन बनाए थे और भारत 6 विकेट के नुकसान पर 186 रनों पर मुश्किल में जाता दिख रहा था। तब शार्दुल और सुंदर ने 123 रनों की साझेदारी की। भारत ने तब 336 रन बनाए थे।

चौथी पारी का टारगेट हासिल करते हुए भारत ने शुबमन गिल के जबरदस्त 91 रनों से बहुत सहारा पाया क्योंकि वह केवल 146 गेंदों पर आए थे। इन रनों को कभी नहीं भुलाया जाना चाहिए क्योंकि यही वो शुरुआत थी जब भारत मैच को जीतने के लिए अब सोच भी सकता था। पंत के 89 रन सभी जानते हैं। पुजारा ने चट्टानी 211 गेंदों पर 56 रन बनाए जबकि सुंदर ने भी 29 गेंदों पर 22 रनों की पारी खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+