Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

डॉन ब्रैडमैन: आज ही के दिन पैदा हुआ क्रिकेट का वो सितारा, जिसका प्रदर्शन सूरज से भी ज्यादा चमका

डॉन ब्रैडमैन एक महान और शायद अब तक के महानतम बल्लेबाज थे। उन्होंने 52 टेस्ट मैचों में 6996 रन बनाए, जिसमें उनका करीब 100 का औसत किसी भी प्रारूप में सबसे अधिक है। उन्होंने 29 शतक और 13 अर्धशतक बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 334 था।

ब्रैडमैन ने 12 टेस्ट दोहरे शतक भी लगाए हैं, जो किसी भी बल्लेबाज के लिए सबसे अधिक है। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन (309) एक दिन में बनाए हैं। ये आइकॉनिक क्रिकेट आज ही के दिन (27 अगस्त) पैदा हुआ था।

On This Day Don Bradman Born

ब्रैडमैन ने इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अधिक रन (5028) बनाए हैं। 1930 में इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में, उन्होंने 974 रन बनाए, जिसमें सात पारियों में चार शतक बनाए और औसत 139.14 था। ऐसा उनका जलवा था।

ब्रैडमैन ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 234 मैचों में 28067 रन बनाए, जिसमें 117 शतक और 69 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर 452* था।

ये भी पढ़ें- ब्लाइंड क्रिकेट: जहां आंखों की जगह कानों का होता है काम, भारत की महिला क्रिकेट टीम ने वहां रचा इतिहास

ब्रैडमैन का औसत इतना ज्यादा है कि कोई भी अंदाजा लगा सकता है कि उन्होंने हमेशा अपनी फॉर्म को बरकरार रखा होगा। डॉन ने अपने करियर में सभी कैलेंडर वर्षों में 40 से अधिक की औसत दर्ज की, सिवाय 1936 में जब उन्होंने 30 की औसत दर्ज की। उन्होंने अपने अंतिम वर्ष में सबसे अधिक रन (1025) बनाए, जब उन्होंने 13 पारियों में 13 मैचों में 113.88 की औसत से रन बनाए।

ब्रैडमैन की उस टीम को तब लगभग अजेय माना जाता था और इसकी बड़ी वजह इस महान खिलाड़ी की बैटिंग थी। ब्रैडमैन ने अपने करियर के बाद क्रिकेट प्रशासक, लेखक और चयनकर्ता के रूप में काम किया। उन्होंने 25 फरवरी, 2001 को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे सचिन तेंदुलकर को काफी पंसद करते थे। 2009 में, उन्हें आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+