On This Day: धोनी का डेब्यू तो सचिन का संन्यास, मास्टर-ब्लास्टर-कैप्टन कूल जैसा कोई नहीं
On This Day: भारतीय क्रिकेट के लिए आज का दिन बेहद खास है। 23 दिसंबर को भारत के दो महान क्रिकेटरों ने अपने करियर में एक खास मुकाम हासिल किया था। भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 23 दिसंबर 2012 को वनडे क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था। सचिन तेंदुलकर ने अपना आखिरी वनडे मैच पाकिस्तान के खिलाफ 18 मार्च 2012 को खेला था। लेकिन उन्होंने संन्यास का ऐलान 23 दिसंबर 2012 को किया था।
शानदार रहा सचिन का करियर: सचिन तेंदुलकर ने अपने वनडे क्रिकेट में 463 मैचो में 44.83 की शानदार औसत के साथ 18426 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 49 शतक और 96 अर्धशतक भी निकले। अपने करियर के दौरान सचिन तेंदुलकर ने 62 मैन ऑफ द मैच का खिताब जीता। वहीं 15 मैन ऑफ द सीरीज का अवार्ड भी सचिन तेंदुलकर ने अपने नाम किया। भारतीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर का योगदान बहुमूल्य है जिसे फैंस कभी नहीं भूल पाएंगे।

धोनी ने किया था डेब्यू: वहीं अगर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की बात करें तो महेंद्र सिंह धोनी ने आज ही के दिन यानी की 23 दिसंबर 2004 को बांग्लादेश के खिलाफ अपने वनडे करियर का आगाज किया था। महेंद्र सिंह धोनी को साल 2007 में पहली बार टीम इंडिया की कप्तानी सौंप गई। सचिन तेंदुलकर की वजह से ही महेंद्र सिंह धोनी को टीम का कप्तान बनाया गया था।
धोनी के नाम कई उपलब्धि: युवा टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में साल 2007 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। इसके अलावा धोनी की कप्तानी में टीम ने साल 2011 का वनडे वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया। जबकि साल 2013 में आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी भी धोनी के नेतृत्व में ही भारतीय टीम जीतने में सफल रही। धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को तीन आईसीसी ट्रॉफी दिलाने में सफलता हासिल की। भारत के लिए महेंद्र सिंह धोनी सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं।
गांगुली ने बदली किस्मत: धोनी की वनडे करियर की बात करें तो सौरव गांगुली की एक फैसले ने माही को एक नई उड़ान दे दी। सौरव गांगुली की कप्तानी में धोनी को डेब्यू करने का मौका मिला। लेकिन वह शुरुआती कुछ मुकाबले में अपना जलवा नहीं दिखा सके।
इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में सौरव गांगुली ने महेंद्र सिंह धोनी को नंबर तीन परबल्लेबाजी करने का मौका दिया। नंबर तीन पर खेलते हुए महेंद्र सिंह धोनी ने 148 रनों की पारी खेली, पाकिस्तान के बाद श्रीलंका के खिलाफ भी धोनी के बल्ले से 183 रनों की विस्फोटक पारी निकली थी।












Click it and Unblock the Notifications