IPL 2022: 6 करोड़ में बिकने वाले इस खिलाड़ी ने RCB से छीना मैच, 8 गेंदों में ठोके 25 रन
नई दिल्ली, मार्च 27। IPL 2022 में रविवार को खेला गया लीग का तीसरा मैच हाई स्कोरिंग मुकाबला रहा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पंजाब के सामने 206 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था, लेकिन पंजाब की टीम ने इस लक्ष्य को 1 ओवर पहले ही हासिल कर लिया। वैसे तो पंजाब की जीत में टॉप ऑर्डर ने अहम भूमिका निभाई, लेकिन सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ओडिएन स्मिथ की तूफानी पारी का इसमें सबसे बड़ा योगदान था।
Recommended Video

स्मिथ ने खेली तूफानी पारी
वेस्टइंडीज के ओडिएन स्मिथ जिस वक्त बल्लेबाजी करने आए थे, उस वक्त पंजाब को करीब 50 रनों की जरुरत थी और पांच ओवर बाकि थे। ओडिएन स्मिथ ने शाहरुख खान के साथ मिलकर ऐसी तूफानी बल्लेबाजी की कि आरसीबी के हाथों में गया मैच पंजाब की झोली में आ गया। ओडिएन स्मिथ ने 8 गेंदों में 25 रन ठोक दिए। इसमें उन्होंने 3 छक्के और 1 चौका जड़ा।

2 बार स्मिथ का छूटा था कैच
आपको बता दें कि ओडिएन स्मिथ की इस छोटी से पारी के दौरान 2 बार तो उनका कैच छोड़ा गया था। इन दोनों ही मौकों को उन्होंने खूब भुनाया और एक छोटी सी तूफानी पारी खेल डाली, जिसकी बदौलत उनकी टीम जीत गई।

6 करोड़ में बिके थे ओडिएन स्मिथ
आपको यह भी बता दें कि आईपीएल नीलामी के दौरान ओडिएन स्मिथ की खासी डिमांड देखने को मिली थी। जमैका के इस खिलाड़ी को आखिर में किंग्स इलेवन पंजाब ने 6 करोड़ रुपए में खरीदा था, जबकि उनका बेस प्राइज 1 करोड़ रुपए था।

मैच का लेखा-जोखा
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन बनाए थे। पंजाब को 206 रनों का लक्ष्य मिला था। आरसीबी की ओर से कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 88 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं कोहली ने 29 गेंदों में 41 रन की पारी खेली थी। दिनेश कार्तिक ने भी 14 बॉल में 33 रन बनाए थे। इन खिलाड़ियों के स्कोर के बलबूते ही टीम 200+ तक पहुंच पाई थी।
वहीं जब पंजाब की टीम बल्लेबाजी के लिए आई तो उनकी शुरुआत ही इतनी अच्छी रही कि मानो लग रहा था मैच शुरु से ही हाथ में था। कप्तान मयंक अग्रवाल ने 32, शिखर धवन ने 43, भानुका राजपक्षा ने भी 43 रनों की पारी खेली। अंत में शाहरुख खान ने 20 बॉल में 24 और ओडिएन स्मिथ ने 8 बॉल में 25 रनों की पारी खेल मैच जिता दिया।












Click it and Unblock the Notifications