हजारों मील दूर बीमार थी मां, बेटे ने राजस्थान को जिताने के लिए झोंक दी अपनी जान, संगाकारा ने किया खुलासा
आरसीबी के खिलाफ खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले को भले ही बल्ले से जोस बटलर ने शतक लगाकर जिताया हो, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मैकॉय (Obed McCoy) की धारदार गेंदबाजी ने पहले ही जीत का मंच तैयार कर दिया था।

अहमदाबाद, 28 मई। आरसीबी के खिलाफ खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले को भले ही बल्ले से जोस बटलर ने शतक लगाकर जिताया हो, लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा और ओबेड मैकॉय (Obed McCoy) की धारदार गेंदबाजी ने पहले ही जीत का मंच तैयार कर दिया था। मगर क्या आप जानते हैं कि जब मैकॉय सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी कर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाने की जद्दोजहद कर रहे थे, तब हजारों मील दूर उनकी मां की तबियत काफी खराब थी. इस बात का खुलासा मैच के बाद राजस्थान के हेड कोच कुमार संगाकारा ने किया।

संगाकारा ने किया खुलासा
मैच खत्म होने के बाद हेड कोच संगाकारा ने कहा, ''मैकॉय की मां वेस्टइंडीज में काफी बीमार हैं और उन्हें (मैकॉय) को इन सब चीजों से जूझना पड़ रहा था। लेकिन फिर भी उन्होंने अपना पूरा ध्यान मैच पर लगाया और आरसीबी के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। मैकॉय की मां अभी ठीक हो रही है।''

23 रन देकर चटकाए 3 विकेट
रॉयल्स की जीत में मैकॉय ने 4 ओवर में केवल 23 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। उन्होंने आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस (25), महिपाल लोमरोर (8) और हर्षल पटेल (1) को आउट किया। मैकॉय का ये पहला आईपीएल सीजन है और अभी तक खेले 6 मैचों में वह 19.18 की कमाल की औसत से कुल 11 विकेट ले चुके हैं। फाइनल में भी उनसे ऐसे ही दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी
आईपीएल के 15वें सीजन में शुक्रवार का दिन शानदार फॉर्म में चल रही राजस्थान रॉयल्स के नाम रहा। जहां टीम ने एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 7 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली है।

बटलर और कृष्णा की भी हुई तारीफ
कुमार संगाकारा ने मैकॉय के अलावा मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले जोस बटलर और प्रसिद्ध कृष्णा की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ''क्वालिफायर-1 में गुजरात के खिलाफ मिली हार के बाद इस मैच में टीम ने शानदार वापसी की है। यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि बटलर खुद को और खेल को अच्छे से समझते हैं। उन्हें पता होता है कि कब गियर बदलना है। गेंदबाजी में प्रसिद्ध कृष्णा ने भी अच्छा काम किया। पिछले मैच में डेविड मिलर से लगातार 3 छक्के खाने और मैच गंवाने के बाद उन्होंने आत्मविश्वास नहीं खोया और बेहतरीन वापसी की।''
बता दें कि प्रसिद्ध कृष्णा ने 22 रन देकर विराट कोहली (7), दिनेश कार्तिक (6) और वानिंदु हसरंगा (0) को आउट किया। वहीं, बटलर ने टारगेट का पीछा करते हुए 60 गेंदों में नाबाद 106 रन की यादगार पारी खेली।

29 मई को होगा फाइनल
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला 29 मई को गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गुजरात अपने पहले ही सीजन में फाइनल खेल रही है, जबकि राजस्थान 2008 में खिताबी जीत के बाद पहली बार फाइनल में पहुंची है। अभी तक गुजरात और राजस्थान के बीच कुल 3 मैच खेले गए हैं और तीनों बार हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात ने बाजी मारी है।
-
US Iran War: ईरान के हमलों के आगे बेबस Trump, हटाना पड़ा 100 साल पुराना कानून, अमेरिका में तेल-गैस की किल्लत? -
Gold Silver Price Crash: सोने-चांदी के दाम में बड़ी गिरावट, सिल्वर 13000, गोल्ड 5500 सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच लगातार गिर रहे सोने के भाव, अब 10 ग्राम की इतनी रह गई है कीमत, नए रेट -
Aaj Ka Chandi ka Bhav: अमेरिका-ईरान जंग के बीच चांदी धड़ाम! ₹38,000 सस्ती, आपके शहर का लेटेस्ट Silver Rate -
शुरू होने से पहले ही बंद होगा IPL? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, BCCI की उड़ गई नींद -
'वो मर्द शादीशुदा था, मैं उसके प्यार में पागल थी', फिर मिला ऐसा दर्द, 83 की उम्र में कुंवारी हैं ये एक्ट्रेस -
UGC के नए नियमों पर आज फैसले की घड़ी! केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में देगी सफाई -
PNG Connection: गैस संकट के बीच सबसे बड़ी गुड न्यूज! सिर्फ 24 घंटे में खत्म होगी किल्लत, सरकार ने उठाया ये कदम -
Kangana Ranaut: 'कंगना-चखना सब चटनी है', मंडी सांसद पर भड़के ये दिग्गज नेता, कहा-'पर्सनल कमेंट पड़ेगा भारी' -
Iran US War: 'खुद भी डूबेंगे सनम तुम्हें भी ले डूबेंगे', ट्रंप पर भड़के बक्शी, कहा- Trump ने जनता से झूठ बोला -
LPG Update: कितने दिन का बचा है गैस सिलेंडर का स्टॉक? LPG और PNG कनेक्शन पर अब आया मोदी सरकार का बड़ा बयान -
Gujarat UCC: मुस्लिम महिलाओं को हलाला से आजादी, दूसरी शादी पर 7 साल जेल! लिव-इन तक पर सख्त नियम, 5 बड़े फैसले












Click it and Unblock the Notifications