T20 World Cup: श्रीलंका ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड का गुरूर किया चकनाचूर, पहली बार हुआ यह करिश्मा

NZ-W vs SL-W Highlights Womens T20 World Cup 2026: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC Women's T20 World Cup 2026) के 7वें मुकाबले में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मजबूत न्यूजीलैंड को 5 विकेट से शिकस्त दे दी। वर्ल्ड कप इतिहास में यह पहला मौका है जब श्रीलंकाई महिला टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ कोई टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जीता है। 151 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य को श्रीलंका ने नीलाक्षिका सिल्वा की मैच विनिंग अर्धशतकीय पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया।

नीलाक्षिका सिल्वा की संकटमोचक पारी (NZ-W vs SL-W Highlights Womens T20 World Cup 2026)

151 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही। कप्तान चामरी अट्टापट्टू (27 रन) और विषमी गुणरत्ने ने पहले विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हालांकि, इसके बाद हर्षिता समरविक्रमा (5 रन) और हसिनी परेरा (1 रन) के सस्ते में आउट होने से श्रीलंका का मिडल ऑर्डर लड़खड़ा गया। इसके बाद मैच का पासा पलटा और मैच श्रीलंका की तरफ मुड़ गया।

NZ-W vs SL-W 1

सिल्वा और दिलहारी की साझेदारी ने किया कमाल

मुश्किल समय में कविशा दिलहारी (17 रन) ने नीलाक्षिका सिल्वा के साथ मिलकर 48 रनों की बेहद महत्वपूर्ण साझेदारी की और टीम को संकट से निकाला। दिलहारी के आउट होने के बाद कौशानी नुथ्यांगना मैदान पर आईं। उन्होंने नीलाक्षिका के साथ मिलकर महज 28 गेंदों पर 48 रनों की नाबाद साझेदारी कर टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।

IND vs NZ: इंग्लैंड की टीम में 2 खिलाड़ियों का डेब्यू, ओवल टेस्ट के दो दिन पहले प्लेइंग XI घोषित
IND vs NZ: इंग्लैंड की टीम में 2 खिलाड़ियों का डेब्यू, ओवल टेस्ट के दो दिन पहले प्लेइंग XI घोषित

नीलाक्षिका सिल्वा ने जड़ा अर्धशतक

नीलाक्षिका सिल्वा ने 37 गेंदों पर 57 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि नुथ्यांगना 14 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहीं। सिल्वा को उनके अर्धशतक के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम बड़ा स्कोर बनाने में नाकाम रही। सलामी बल्लेबाज इसाबेला गेज सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गईं। इसके बाद कप्तान अमेलिया केर और अनुभवी सोफी डिवाइन ने 45-45 रनों की पारियां खेलकर पारी को संभाला।

पाकिस्तानी टीम को लगा दोहरा झटका, भारत से हार के बाद अब ICC ने चलाया चाबुक
पाकिस्तानी टीम को लगा दोहरा झटका, भारत से हार के बाद अब ICC ने चलाया चाबुक

अमेलिया केर ने जॉर्जिया प्लिम्मर (18 रन) के साथ 49 और डिवाइन के साथ 43 रन जोड़े। अंत में मैडी ग्रीन की नाबाद 18 रनों की बदौलत न्यूजीलैंड ने निर्धारित ओवरों में लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया, लेकिन उनका गेंदबाजी आक्रमण इस स्कोर का बचाव नहीं कर सका। श्रीलंका की ओर से कविशा दिलहारी ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए।

IND A vs AFG A: फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को जीतना होगा मैच, ऐसे देख सकेंगे LIVE, वैभव पर नजरें?
IND A vs AFG A: फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारत को जीतना होगा मैच, ऐसे देख सकेंगे LIVE, वैभव पर नजरें?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+