विराट कोहली की जगह लेना चाहता है यह भारतीय खिलाड़ी, पूर्व दिग्गज ने किया खुलासा
भारतीय टीम में आने के बाद दीपक हूडा का बल्लेबाजी क्रम ऊपर-नीचे रहा है। ऊपरी क्रम पर खेलने से उनके आंकड़े अच्छे हुए हैं, वहीं निचले क्रम में प्रदर्शन में कमी देखी गई।
भारतीय टीम में आने के बाद दीपक हूडा का बल्लेबाजी क्रम ऊपर-नीचे रहा है। ऊपरी क्रम पर खेलने से उनके आंकड़े अच्छे हुए हैं, वहीं निचले क्रम में प्रदर्शन में कमी देखी गई। न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतिम T20 से पहले एक सवाल के जवाब में हूडा ने कहा कि मैं नम्बर पांच पर खेलना चाहता हूँ क्योंकि नम्बर तीन पर एक दिग्गज (विराट कोहली) खेलते हैं। उनके इस बयान को लेकर अजित अगरकर और मोहम्मद कैफ की प्रतिक्रियाएं आई हैं।

मोहम्मद कैफ और अजित अगरकर ने कहा कि दीपक हूडा जो कहना चाहते थे, वह बात नहीं कह पाए और डर गए। अमेजोन प्राइम पर कैफ ने हूडा के बयान को लेकर कहा, "वो थोड़ा अटक गए थे, उनको अटकना नहीं है और बोलना है कि मुझे ऊपर खेलना है। मैं भारत के लिए अच्छा करना चाहता हूं और मुझे खेलना है। केएल राहुल की जगह मुझे आना है और विराट कोहली को रिप्लेस करना है। वो वहां थोड़ा डर गए, उनको बोलना पड़ेगा। वो बोल गए कि टॉप तीन में नहीं मैं नीचे ही ठीक हूं। उनको घबराना नहीं है। टॉप तीन में खेलने की मानसिकता ही उनके लिए ठीक होगी।
अगरकर ने किया कैफ की बात का समर्थन
अजित अगरकर ने भी कैफ की बातों का समर्थन करते हुए कहा, "वो (दीपक हूडा) कहना चाहते थे कि मुझे तीन नम्बर पर खेलना है लेकिन फिर सोचा रहने देते हैं।" हालांकि ये बातें कैफ और अगरकर ने की लेकिन हूडा के मन में क्या चल रहा था, वह सिर्फ वही जानते हैं।
दीपक हूडा गेंदबाजी में भी सक्षम हैं
बल्लेबाजी में दीपक हूडा ने अपना जलवा दिखाया है। उनका एक शतक भी टी20 क्रिकेट में आया था। उनको गेंदबाजी कराने की सलाह कई क्रिकेट पंडितों ने दी लेकिन गेंदबाजी कम ही देखने को मिली। रोहित शर्मा ने हूडा को गेंदबाजी कराने में भरोसा नहीं दिखाया लेकिन हार्दिक पांड्या ने ऐसा किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में हूडा को गेंदबाजी करने का मौका मिला और उन्होंने 4 विकेट झटके। नियमित रूप से अगर उनको गेंदबाजी दी जाए, तो शायद टीम इंडिया को एक और ऑल राउंडर मिल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications