NZ vs IND: तीसरे टी20 में भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज रहे मोहम्मद सिराज, मैच में लिए 4 विकेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम की बल्लेबाजी को 160 रनों पर समेट दिया है। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साऊदी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो कि सही साबित नहीं हुआ। पूरी कीवी टीम 19.4 ओवर में 160 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारतीय गेंदबाजों ने आज शानदार प्रदर्शन किया। खासकर तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह की घातक गेंदबाजी के आगे कीवी टीम संभल ही नहीं पाई। सिराज और अर्शदीप ने 4-4 विकेट अपने नाम किए।

Recommended Video

    IND vs NZ 3rd T20 2022: Siraj की गेंदबाजी के आगे ढेर हुए कीवी बल्लेबाज | वनइंडिया हिंदी *Cricket
    Mohammad Siraj

    सिराज ने की सबसे बेहतरीन गेंदबाजी

    मोहम्मद सिराज से सबसे बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर के स्पेल में 4.20 की इकॉनोमी से सिर्फ 17 रन देकर 4 विकेट झटके। वहीं अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर के स्पेल में 37 रन देकर 4 विकेट लिए। सिराज ने चैंपमैन, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम और मिचेल सैंटनर का विकेट लिया। वहीं अर्शदीप ने न्यूजीलैंड के दोनों ओपनर कॉनवे और फिन एलेन के साथ-साथ डैरियल मिचेल और ईश सोढ़ी को भी आउट किया।

    अर्शदीप ने थोड़ा महंगा रहकर झटके 4 विकेट

    न्यूजीलैंड की टीम को शुरुआती झटके देने का काम अर्शदीप सिंह ने किया। उन्होंने सबसे पहले न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज फिन एलेन को सिर्फ 3 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। इसके बाद अर्शदीप ने डेवॉन कॉनवे के रूप में भारत को दूसरी सफलता दिलाई। कॉनवे ने आउट होने से पहले 59 रन की पारी खेली। अर्शदीप ने बाद में डैरियल मिचेल और ईश सोढ़ी का भी विकेट लिया।

    एक-एक बदलाव के साथ उतरी है टीम इंडिया

    इससे पहले मेजबान न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। दोनों ही टीमें आज 1-1 बदलाव के साथ उतरी हैं। भारतीय टीम में वॉशिंगटन सुंदर की जगह हर्षल पटेल को मौका दिया गया, जबकि न्यूजीलैंड की टीम में केन विलियम्सन की जगह मार्क चैपमैन को शामिल किया गया है। आपको बता दें कि टीम इंडिया तीन मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+