Dream11: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड के हाई-वोल्टेज मुकाबले की ये है बेस्ट ड्रीम टीम, रातोंरात किस्मत बदलने का मौका

NZ vs AUS Dream11 Prediction, 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टी-20I सीरीज का दूसरा मैच 23 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये जोरदार भिड़ंत ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में होगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन-कौन से खिलाड़ी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी-20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया मजबूत स्थिति में है। दोनों टीमें अब तक 17 बार एक-दूसरे का आमना-सामना कर चुकी हैं। न्यूजीलैंड ने इनमें से केवल छह मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच जीते हैं।

 new zealand vs australia

सीरीज में 1-0 से आगे है ऑस्ट्रेलिया
दोनों टीमों के बीच पहला मैच काफी रोमांचक रहा। हालांकि, आखिर में जीत ऑस्ट्रेलिया की हुई। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे (63) और रचिन रवींद्र (68) के अर्धशतकों की बदौलत बोर्ड पर 215 रन बनाए। विशाल स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। हालांकि, आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धैर्य बनाए रखा और आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया।

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच की ड्रीम 11 टीम

  • विकेटकीपर: डेवोन कॉनवे
  • बल्लेबाज: डेविड वार्नर, मिशेल मार्श, ट्रेविस हेड, फिन एलन, टिम डेविड
  • ऑलराउंडर: ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल सेंटनर, रचिन रवींद्र
  • गेंदबाज: टिम साउदी, मिशेल स्टार्क
  • कप्तान: रचिन रवींद्र
  • उपकप्तान: डेवोन कॉनवे

न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया फुल स्क्वाड
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, विल यंग, बेन सियर्स।

ये भी पढ़ें- AUS vs NZ 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रैविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू वेड , स्टीवन स्मिथ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+