AUS vs NZ 2nd T20I: ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का मैच कौन जीतेगा? महामुकाबले से पहले जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
New Zealand vs Australia, 2nd T20I: न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज का दूसरा मैच शुक्रवार, 23 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये जोरदार भिड़ंत ऑकलैंड के ईडन पार्क स्टेडियम में होगी। मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे से शुरू होगा। आइए जानते हैं हाई-वोल्टेज मुकाबले में कौन-सी टीम मजबूत स्थिति में है।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया पहला टी-20I मैच कौन जीता
दोनों टीमों के बीच पहला मैच काफी रोमांचक रहा। हालांकि, आखिर में जीत ऑस्ट्रेलिया की हुई। पहले बल्लेबाजी करने का फैसला करने के बाद न्यूजीलैंड ने डेवोन कॉनवे (63) और रचिन रवींद्र (68) के अर्धशतकों की बदौलत बोर्ड पर 215 रन बनाए। विशाल स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते रहे। हालांकि, आखिरी ओवर में 16 रनों की जरूरत थी। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने धैर्य बनाए रखा और आखिरी गेंद पर मैच जीत लिया।

न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी-20 फॉर्मेट में न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमों अब तक 17 बार एक-दूसरे से भिड़ चुके हैं। न्यूजीलैंड ने इनमें से केवल छह मैच जीते हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 11 मैच जीते हैं।
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड का दूसरा मैच कौन जीतेगा?
तीन मैचों की सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की शानदार शुरुआत हुई। एक हाई स्कोरिंग मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया न्यूजीलैंड को पीछे छोड़ने और सीरीज में 1-0 से आगे बढ़ने में कामयाब रहा। सीरीज में खुद को रखने के लिए कीवी टीम को शुक्रवार को कड़ी मेहनत करनी होगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले से ही जीत की लय के साथ मजबूत स्थिति में है। उम्मीद है कि दूसरा टी-20 मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम होगा।
ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड फुल स्क्वाड
न्यूजीलैंड टीम: फिन एलन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, जोश क्लार्कसन, मिशेल सेंटनर (कप्तान), एडम मिल्ने, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट, विल यंग, बेन सियर्स।
ऑस्ट्रेलिया टीम: ट्रेविस हेड, डेविड वार्नर, मिशेल मार्श (कप्तान), ग्लेन मैक्सवेल, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड, नाथन एलिस, स्पेंसर जॉनसन, मैथ्यू वेड , स्टीवन स्मिथ।












Click it and Unblock the Notifications