रोहित शर्मा की कप्तानी में बाबर आज़म को मौका, कोहली का कटा पत्ता, ICC की टीम में भारत के कुल 4 खिलाड़ी शामिल
ICC T20 Team: रोहित शर्मा की कप्तानी में पिछले साल टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। भारतीय टीम ने फाइनल मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराते हुए टाइटल जीता था। 17 सालों का सूखा समाप्त करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवरों के प्रारूप में फतह हासिल की थी।
इस बीच पिछले साल के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने अपनी टी20 टीम ऑफ़ द ईयर का ऐलान कर दिया है। इस टीम में कुछ हैरान करने वाले नामों को शामिल किया गया है लेकिन भारत से विराट कोहली का का नाम नदारद है।

रोहित शर्मा को आईसीसी की टीम में कप्तानी सौंपी गई है। ग्लोबल बॉडी द्वारा घोषित की गई टीम में पाकिस्तान से बाबर आज़म तक को शामिल किया गया है। भारतीय टीम से रोहित शर्मा के अलावा कुछ और नामों को इसमें जगह दी गई है।
भारतीय टीम से चार प्लेयर्स को इसमें शामिल किया गया है। रोहित शर्मा के अलावा हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह को भी जगह दी गई है। ओपनिंग स्लॉट के लिए रोहित शर्मा और ट्रेविस हेड का नाम शामिल किया गया है। तीसरे स्थान पर फिल साल्ट और चौथे पर बाबर आज़म हैं।
ICC T20 Team में बाबर आज़म क्यों शामिल?
बाबर को टीम में शामिल करने का एक कारण उनके रन हैं। आईसीसी के टेस्ट सदस्य देशों के सभी प्लेयर्स में बाबर का नाम टॉप पर हैं। उन्होंने पिछले साल टी20 में 24 मैचों में 738 रन बनाये थे। 33 से ऊपर का औसत और 133 का स्ट्राइक रेट रहा है। इसके अलावा छह अर्धशतक भी आए।
दक्षिण अफ्रीकी टीम को लगा बड़ा झटका
दक्षिण अफ्रीकी टीम ने पिछले साल टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन कोई खिलाड़ी टीम में जगह नहीं बना पाया। ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, अफगानिस्तान, ज़िम्बाब्वे, इंग्लैंड और पाकिस्तान से एक-एक प्लेयर है।
ICC T20 Team ऑफ़ द ईयर
रोहित शर्मा (कप्तान), ट्रेविस हेड, फिल साल्ट, बाबर आज़म, निकोलस पूरन, सिकंदर रज़ा, हार्दिक पांड्या, राशिद खान, वनिंदु हसारंगा, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications