Nitish Reddy ने तोड़ा 122 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड, मेलबर्न में किया कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं हुआ
Nitish Kumar Reddy News: 28 दिसंबर को बॉक्सिंग डे टेस्ट के तीसरे दिन नीतीश कुमार रेड्डी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकर भारत की दमदार वापसी कराई। ऋषभ पंत के आउट होने के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट पर 191 था। नीतीश 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और वाशिंगटन सुंदर के साथ 100 से ज्यादा रनों की साझेदारी की।
नीतीश कुमार रेड्डी ने दिखाया दम (Nitish Kumar Reddy)
दोनों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का डटकर मुकाबला करते हुए भारत का स्कोर 350 के करीब पहुंचाया। सुंदर 50 रन बनाकर आउट हो गए और फिर नीतीश के लिए असली चुनौती शुरू हुई। जब सुंदर पवेलियन लौटे तब रेड्डी अपने पहले टेस्ट शतक से सिर्फ 3 रन दूर थे। सुंदर के आउट होते ही जसप्रीत बुमराह भी पवेलियन लौटे और क्रीज पर केवल रेड्डी और मोहम्मद सिराज बच गए थे।

रेड्डी ने शतक जड़ रचा इतिहास
सिराज ने पहले तीन गेंदों पर संयम दिखाया, जिससे रेड्डी को अपना सपना पूरा करने का मौका मिला। स्कॉट बोलैंड को सीधे चौका मारकर रेड्डी ने शतक पूरा किया। इसके बाद वह घुटने के बल बैठकर बल्ले पर हेलमेट रखकर अपनी सफलता का जश्न मनाने लगे। रेड्डी के शतक के बाद स्टेडियम में मौजूद उनके पिता भी बेहद भावुक नजर आए। सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही है।
टूटा 122 साल पुराना रिकॉर्ड
नीतीश रेड्डी MCG पर नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले, इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के रेगी डफ, जैक ग्रेगरी और रे लिंडवॉल ही इस उपलब्धि को हासिल कर पाए थे। दिलचस्प बात यह है कि नीतीश से पहले ये तीनों बल्लेबाज ऑस्ट्रेलियाई थे, जिससे नीतीश मेलबर्न में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बन गए हैं। इसके अलावा, उन्होंने रेगी डफ का 122 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ा और सबसे बड़ी पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications