निसंका के बड़े शतक के बाद कुसल मेंडिस टिके, बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका ने खड़ा किया रनों का पहाड़
SL vs BAN: श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला कोलम्बो में खेला जा रहा है, सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में यह मैच खेला जा रहा है। बांग्लादेश को सस्ते में समेटने के बाद श्रीलंकाई टीम ने धांसू अंदाज में बल्लेबाजी की है। पथुम निसंका ने एक बड़ा शतक जमाकर श्रीलंका को मजबूती की तरफ धकेल दिय।
पहली पारी में बांग्लादेशी टीम महज 276 रनों के स्कोर पर आउट हो गई। इसके बाद श्रीलंका के ओपनर निसंका ने धांसू अंदाज में खेलते हुए बांग्लादेशी गेंदबाजों की कुटाई करने में कसर नहीं छोड़ी और धमाका कर दिया।

निसंका ने मचाया धमाल
निसंका ने धुआंधार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए धमाल मचा दिया और 158 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। उनके अलावा दिनेश चांदीमल का बल्ला भी जमकर चला लेकिन दुर्भाग्य से वह शतक के करीब जाकर आउट हो गए थे। बाद में कुसल मेंडिस ने भी मोर्चा संभाला।
श्रीलंका ने बनाया बड़ा स्कोर
खबर लिखे जाने तक मेंडिस फिफ्टी के करीब थे और श्रीलंकाई टीम का स्कोर 400 का आंकड़ा पार कर गया था। इससे श्रीलंका को पहली पारी के आधार पर एक बड़ी बढ़त हासिल हो गई। आज इस मुकाबले का तीसरा दिन है और बांग्लादेशी टीम की परेशानी बढ़ती हुई नज़र आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications