निकोलस पूरन ने छोड़ी वेस्टइंडीज की सफेद गेंद कप्तानी, टी20 वर्ल्ड कप ने किया था हताश

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने टी20 विश्व कप 2022 टूर्नामेंट से टीम के शर्मनाक ढंग से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज की सफेद गेंद की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। यह टीम सुपर 12 में भी नहीं जा पाई थी। पूरन खुद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

Nicholas Pooran steps down as West Indies white ball captaincy

निकोलस पूरन ने क्रिकेट वेस्टइंडीज से कहा, "मैंने टी20 विश्व कप में मिली भारी निराशा के बाद से कप्तानी के बारे में बहुत सोचा है। मैंने बड़े गर्व और समर्पण के साथ भूमिका निभाई है और पिछले एक साल में इसे पूरी तरह से सब कुछ दिया है। इस टी20 वर्ल्ड कप में जो हुआ वह हम नहीं हैं। इससे हमें परिभाषित नहीं करना चाहिए।"

पूरन ने कहा कि वे क्रिकेट वेस्टइंडीज को नई टीम गठित करने के लिए पर्याप्त समय देना चाहते हैं। उन्होंने ये बात मार्च में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने को लेकर और उसके बाद के मैचों के लिए कही।

पूरन ने पोलार्ड से कप्तानी ली थी और अपने घर पर कंगारूओं को 4-1 से टी20 सीरीज में धोया था।

पूरन ने कमान छोड़ दी लेकिन वे खुद पर विश्वास बनाए रखकर चलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मैं हार नहीं मान रहा हूं। मैं महत्वाकांक्षी हूं और अभी भी वेस्टइंडीज क्रिकेट की कप्तानी को एक सम्मान के रूप में देखता हूं। इसमें कोई संदेह नहीं है कि मैं वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए पूरी तरह से कमिटिड हूं और मैं अपनी सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर हूं। मैं एक सीनियर के तौर पर सहायता देता रहूंगा। वेस्टइंडीज सफेद गेंद के कप्तान के रूप में पद छोड़ना मेरे और टीम दोनों के लिए बेस्ट है क्योंकि मुझे इस बात पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है कि मैं एक खिलाड़ी के रूप में टीम को क्या दे सकता हूं। मैं चाहता हूं कि हम सफल हों और मैं लगातार रन बनाता रहूं"।

पूरन ने 17 ODIऔर 23 T20I में टीम का नेतृत्व किया जिसके लिए CWI के क्रिकेट निदेशक, जिमी एडम्स ने दो टीमों का नेतृत्व करने के लिए पूरन को धन्यवाद दिया।

एडम्स ने कहा: "क्रिकेट वेस्टइंडीज की ओर से मैं निकोलस को हमारी सफेद गेंद टीमों को लीड करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। उसके साथ बात करने के बाद, मुझे पता है कि वह वेस्टइंडीज क्रिकेट के लिए पूरी तरह से कमिटिड है और मुझे विश्वास है कि उसे भविष्य हमारी टीम में बड़ी भूमिका निभानी है।"

वेस्टइंडीज पुरुषों को अगली सफेद गेंद की सीरीज मार्च 2023 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+