SA vs WI: निकोलस पूरन ने बल्ले से काटा गदर, 10 ओवर में मैच खत्म कर किया दक्षिण अफ्रीका को क्लीन स्वीप
SA vs WI: हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ फाइनल मुकाबला खेलने वाली वेस्टइंडीज की टीम को घर में मुंह की खानी पड़ी है। वेस्टइंडीज के सामने सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम का फीका खेल रहा और सीरीज भी गंवानी पड़ी है, वेस्टइंडीज ने उनको क्लीन स्वीप कर दिया।
तीसरे और अंतिम मुकाबले में बारिश का खलल देखने को मिला और मैच में ओवरों की कटौती भी की गई। 13-13 ओवरों के इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने गदर काट दिया और मैच दस ओवर में ही अपने नाम कर सीरीज जीत ली।

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। दक्षिण अफ्रीका ने इस दौरान 4 विकेट के नुकसान पर 108 रनों का स्कोर खड़ा किया। स्टब्स ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उनके बल्ले से 15 गेंदों में 40 रनों की पारी देखने को मिली। उनके अलावा रिकेलटन ने भी 27 रन बनाए।
वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड थे, उनके खाते में कुल 2 विकेट आए। जवाबी पारी में खेलते हुए वेस्टइंडीज ने भी अपना पहला विकेट जल्दी ही गंवा दिया। ओपनर बल्लेबाज एलिक अथांजे महज 1 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
उनके बाद विंडीज के बल्लेबाजों ने तबाही मचाते हुए किसी भी गेंदबाज को नहीं बख्शा और धमाल मचा दिया। निकोलस पूरन इनमें सबसे तेज रहे। उन्होंने 4 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 13 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली। उनके अलावा शाई होप ने भी तूफानी बैटिंग की।
होप ने 24 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 42 रन बनाए। हेटमायर के बल्ले से भी रन आए। वह 17 गेंदों में 31 रनों की नाबाद पारी खेलकर लौटे और वेस्टइंडीज ने 10वें ओवर में 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम करते हुए मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से इस सीरीज में क्लीन स्वीप कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications