NZ vs SL: टेस्ट मैच से पहले ही इस क्रिकेटर के घर में मौत, शोक में डूबा पूरा परिवार

Kane Williamson grandmother's death: न्यूजीलैंड की टीम को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलना है। लेकिन इस सीरीज के आगाज से पहले केन विलियमसन को एक बुरी खबर मिली है।

Kane Williamson

Kane Williamson grandmother's death: न्यूजीलैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान केन विलियमसन की दादी अब इस दुनिया में नहीं रही। पिछले गुरुवार को विलियमसन की दादी का निधन हो गया। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली टेस्ट सीरीज से पहले केन विलियमसन को यह दुखद खबर मिली है। न्यूजीलैंड ने हाल ही में इंग्लैंड को एक यादगार टेस्ट मैच में एक रन से मात दी थी। इंग्लैंड के बाद अब न्यूजीलैंड श्रीलंका को टक्कर देने को तैयार है।

विलियमसन की दादी का निधन

विलियमसन की दादी का निधन

क्राइस्टचर्च में खेले जाने वाले श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में केन विलियमसन देर से पहुंचेंगे। 92 साल की उम्र में केन विलियमसन की दादी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। विलियमसन की दादी ने 1988 से 2001 तक टुपो जिला मेयर के रूप में कार्य कर चुकी हैं। केन की दादी कई बार विलियमसन के सपोर्ट में आलोचकों को जवाब देने का काम भी करती रही थी। न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने विलियमसन की दादी की मौत की खबर प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई है।

9 मार्च से खेला जाएगा पहला टेस्ट

9 मार्च से खेला जाएगा पहला टेस्ट

केन विलियमसन की दादी को सोशल मीडिया पर क्रिकेट फैंस श्रद्धांजलि देने का काम कर रहे हैं। न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मैच 9 मार्च से खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से श्रीलंका के लिए यह सीरीज काफी अहम होने वाली है। न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रीलंका की कोशिश सीरीज को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखने की होगी।

टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम

टेस्ट सीरीज के लिए ऐसी है न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम

न्यूजीलैंड- टिम साउथी (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, ब्लेयर टिकनर, नील वैगनर, स्कॉट कुगलेइजन, हेनरी निकोल्स, केन विलियमसन और विल यंग।

श्रीलंका- दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), ओशदा फर्नांडो, कुसाल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज, धनंजया डी सिल्वा, दिनेश चंडीमल, कामिन्दु मेंडिस, निरोशन डिकवेला, निशान मदुष्का, रमेश मेंडिस, प्रभात जयसूर्या, चमिका करुणारत्ने, कसुन रजिथा, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो, विश्व फर्नांडो, मिलन रत्नायके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+