NZ vs PAK: 2 मैच में 10 विकेट, एक गेंदबाज के आगे पाकिस्तान पस्त, न्यूजीलैंड ने 3-0 से जीती सीरीज
New Zealand Vs Pakistan Highlights: पाकिस्तान की टीम शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच को जीतने मे नाकाम रही। 43 रन से हार के साथ पाकिस्तान ने अपने दौरे का निराशाजनक अंत किया। पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के आठ विकेट पर 264 रन के लक्ष्य का पीछा करने की कोशिश की। लेकिन पूरी टीम महज 221 रनों पर ऑल आउट हो गई।
पाकिस्तान को मिली शर्मनाक हार (New Zealand Vs Pakistan Highlights)
इस मकाबले में न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सियर्स ने 34 रन देकर पांच विकेट लिए। यह इस सीरीज में उनका दूसरा पांच विकेट हॉल है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में भी उन्होंने 5 विकेट झटके थे। सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक के चोटिल होने के बावजूद पाकिस्तान ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत शुरुआत की। पाकिस्तान ने पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी निभाई। लेकिन इसके बाद पाकिस्तान बल्लेबाजी ताश की पत्तों की तरह ढह गई।

बेन सियर्स बने सीरीज जीत के हीरो
इस सीरीज में पाकिस्तान को सबसे अधिक झटके बेन सियर्स ने दिए। बेन सियर्स न्यूजीलैंड की तरफ से जीत के हीरो रहे। वहीं बाबर आजम ने अर्धशतक जमाकर पाकिस्तान को संभाला, जिसमें अब्दुल्ला सफीक (33) और मोहम्मद रिजवान (37) का सहयोग रहा, जिससे पाकिस्तान की जीत की उम्मीदें बनी। लेकिन इसके बाद टीम एक के बाद एक विकेट गंवाती चली गई।
न्यूजीलैंड: राइस मारिउ, निक केली, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टिम सीफर्ट, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), मुहम्मद अब्बास, मिशेल हे (विकेट कीपर), जैकब डफी, बेन सीयर्स, विलियम ओ'रूर्के।
पाकिस्तान: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान (कप्तान और विकेट कीपर), सलमान आगा, तैयब ताहिर, फहीम अशरफ, मोहम्मद वसीम जूनियर, नसीम शाह, सूफियान मुकीम, अकिफ जावेद।












Click it and Unblock the Notifications