NZ vs PAK: फखर जमान ने जड़ा गगनचुंबी छक्का, गेंद उठाकर भागा शख्स, वीडियो हो रहा वायरल

New Zealand vs Pakistan, 2nd T20 Fakhar Zaman: पाकिस्तान की टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे टी-20 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। पांच मैचो की सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम ने पहले दो मुकाबले को अपने नाम किया। पाकिस्तान को सीरीज में बने रहने के लिए तीसरे मुकाबले को हर हाल में जीतना होगा। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम शुरुआती दोनों ही मुकाबले में रन बनाने में कामयाब रहे हैं। लेकिन पाकिस्तान की टीम को इसके बावजूद शिकस्त झेलनी पड़ी।

फखर जमान ने पूरे किए 6000 रन: इस मैच के दौरान पाकिस्तानी टीम के बल्लेबाज फखर जमान ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया। फखर जमान टी-20 करियर में अपने 6000 रन पूरे कर लिए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में ताबड़तोड़ 50 रन बनाने वाले फखर ज़मान ने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल कर ली है। इस मैच में 9 रन बनाते ही फखर जमान ने टी-20 करियर के अपने 6000 रन पूरे किए।

Fakhar Zaman 1

23 गेंदों में जड़ा अर्धशतक: न्यूजीलैंड की तरफ से जीत के लिए मिले 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। पाकिस्तान ने महज 10 रन के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में फखर जमान मैदान पर आए और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने महज 23 गेंद पर अपना आर्धशतक पूरा किया। हालांकि वह अपनी इस पारी को ज्यादा लंबी नहीं कर सके और 25 गेंद पर 50 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और पांच छक्के लगाए।

मैदान से बाहर गई गेंद: इस दौरान फखर जमान ने एक ऐसा गगनचुंबी छक्का लगाया जिसे देख हर कोई हैरान रह गया। मैच के दौरान फखर ज़मान ने न्यूजीलैंड के बैंक शेयर की गेंद पर यह जोरदार छक्का लगाया। मैदान से बाहर गेंद गिरने के बाद एक फैन गेंद लेकर वहां से भाग गया। इसके बाद एक फैन को गेंद लेकर वहां से भागते हुए देखा गया। सोशल मीडिया पर फखर जमान के छक्के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

न्यूजीलैंड को मिली जीत: वहीं इस मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 194 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड की तरफ से फिन एलेन ने 41 गेंद में 7 चौके और पांच छक्कों की मदद से 74 रनों की पारी खेली। जबकि कप्तान केन विलियमसन ने 26 रनों का अहम योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की टीम 19.3 ओवर में 173 रनों पर आउट हो गई। पाकिस्तान की तरफ से सबसे अधिक रन बाबर आजम के बल्ले से निकले। बाबर आजम ने 43 गेंद में 7 चौके और दो छक्कों की मदद से 66 रन बनाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+