NZ vs IND 3rd ODI: भारतीय फैंस के लिए आई बुरी खबर, क्राइस्टचर्च में मैच वाले दिन हो सकती है बारिश

New zealand vs India 3rd ODI भारत का न्यूजीलैंड दौरा अब अपने आखिरी चरण में है। बुधवार को वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल मैदान पर खेला जाएगा। तीन मैचों की सीरीज का दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम इंडिया वनडे सीरीज में अभी 0-1 से पीछे है। अब आखिरी वनडे से पहले एक बुरी खबर सामने आ रही है। दरअसल, क्राइस्टचर्च में 30 नवंबर को बारिश होने की संभावना जाहिर की गई है। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को क्राइस्टचर्च में 70 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है।

New zealand vs India 3rd ODI

क्राइस्टचर्च में 70 फीसदी बारिश की संभावना

AccuWeather के मुताबिक, 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में दोपहर के बाद बारिश होने की संभावना है। साथ ही पूरे दिन रह-रहकर बादल भी छाए रहेंगे। पूरे दिन ठंडी हवाएं भी चलेंगी। क्राइस्टचर्च का यह मौसम पूर्वानुमान कहीं ना कहीं टीम इंडिया के लिए बहुत बुरी खबर है, क्योंकि अगर आखिरी वनडे पर भी बारिश का प्रभाव पड़ा और मैच नहीं हो सका तो ऐसे में भारत के हाथों से यह सीरीज निकल जाएगी। आखिरी वनडे 30 तारीख को भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे से शुरू हो जाएगा।

बारिश से प्रभावित रहा है यह पूरा दौरा

आपको बता दें कि भारत का न्यूजीलैंड दौरा पूरी तरह से बारिश के शिकंजे में ही रहा है। पहले टी20 सीरीज बारिश की वजह से प्रभावित हुई और अब वनडे सीरीज का भी नतीजा बारिश की वजह से तय होता दिख रहा है। टी20 सीरीज का पहला ही मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। दूसरा मैच भारत ने जीता था और तीसरा टी20 फिर बारिश के कारण टाई रहा था। वहीं वनडे सीरीज में दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो चुका है और अगर तीसरा वनडे भी बारिश की वजह से गया तो न्यूजीलैंड यह सीरीज 1-0 से जीत जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+