NZ vs BAN: न्यूजीलैंड को मिला 246 रन का लक्ष्य, रहीम ने जड़ा अर्धशतक, फर्ग्यूसन के चटकाए तीन विकेट
New Zealand vs Bangladesh: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप का 11वां मैच आज, 13 अक्टूबर को न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। दोनों टीमों के बीच ये रोमांचक मुकाबला चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (चेपक) में हो रहा है। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। वहीं बल्लेबाजी के लिए उतरी बांग्लादेश की टीम 50 ओवर में मात्र 245 रन पर सिमट गई।
दरअसल, न्यूजीलैंड की ओर से शुरू से ही बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया गया, जिसके चलते बांग्लादेश की टीम जैसे-तैसे 245 रन तक पहुंच सकी। ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर एक विकेट लेकर कीवी टीम आगे बढ़ी लेकिन अगले विकेट के लिए उन्हें थोड़ा इंतजार करना पड़ा।

लॉकी फर्ग्यूसन ने छोटी गेंदों से विपक्षी टीम को जमकर परेशान किया और एक के बाद एक तीन विकेट चटकाए। इस मुकाबले में कीवी टीम ने आखिर तक बढ़त बनाए रखी और सुनिश्चित किया कि बांग्लादेश को कम स्कोर तक ही सीमित रखा जाए। न्यूजीलैंड के लिए फर्ग्यूसन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने दो- दो विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही बोल्ट 200 वनडे विकेट हासिल करने वाले तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए।
बांग्लादेश के खिलाफ गेंदबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड के लिए ट्रेंट बोल्ड ने पहले ओवर में ही कमाल की शुरुआत दिलाई। बोल्ट ने मैच की पहली ही गेंद पर लिटन दास को गोल्डन डक पर आउट कर दबाव बना दिया। बोल्ट ने पहले ही ओवर में पांच रन पर एक विकेट के साथ अपने इरादे बता दिए।
बांग्लादेश की ओर से मुश्फिकुर रहीम ने 75 गेंदों में 66 रन की शानदार पारी खेली। रहीम ने 6 चौके और 2 छक्के की मदद से टीम के स्कोर को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा कप्तान शाकिब अल हसन ने 51 गेंदों में 40 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। वहीं महमुदुल्लाह ने 48 गेंद में 40 रन बनाए। मेहदी हसन मिराज ने भी 46 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम के स्कोर में अहम योगदान दिया। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं कर सका।
बांग्लादेश प्लेइंग इलेवन: लिट्टन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज, शाकिब अल हसन (कप्तान), मुश्फिकुर रहीम (विकेट कीपर), तौहीद हृदोय, महमुदुल्लाह, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान।
न्यूजीलैंड प्लेइंग इलेवन: डेवोन कॉनवे, रचिन रवींद्र, केन विलियमसन (कप्तान), डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।












Click it and Unblock the Notifications