IND vs PAK: अहमदाबाद से आई बहुत बड़ी खबर, अगर ऐसा हुआ तो नहीं हो पाएगा भारत-पाक मैच, जानें कितनी है संभावना
India vs Pakistan, World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच के दौरान फैंस के साथ खिलाड़ियों में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिलता है। दोनों पड़ोसी देशों के बीच क्रिकेट के दौरान जोश, जुनून और मनोरंजन अपने चरम पर होता है। वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच 14 अक्टूबर को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मैच अहमदाबाद में होने जा रहा है, लेकिन मौसम का मिजाज कुछ ठीक नहीं लग रहा है।
अहमदाबाद में भारत बनाम पाकिस्तान के तीसरे वनडे वर्ल्ड कप मैच के लिए मंच तैयार है, और इस मुकाबले को लेकर प्रत्याशा पहले से ही आसमान पर है। एशिया कप 2023 में करारी हार के बाद पाकिस्तान जीत दर्ज करने के लिए बेताब होगा, जबकि भारत एक बार फिर अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वी को धूल चटाने और जीत की लय बरकरार रखने के लिए उत्सुक होगा।

IND vs PAK: अहमदाबाद में कैसा रहेगा मौसम
एक्यूवेदर (Accuweather) की रिपोर्ट के अनुसार, अहमदाबाद में शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश की भी संभावना है। हालांकि, बारिश के कारण मैच में कुछ देर की रुकावट आ सकती है, लेकिन इतनी नहीं होगी की मैच रद्द करना पड़े।
अहमदाबाद के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, मैच के घंटों के दौरान बादल छाए रहने और हल्की बारिश का पूर्वानुमान है। मैच के दौरान शहर का तापमान 30-35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। इस बीच अहमदाबाद में ह्यूमिडिटी का स्तर 50 प्रतिशत रहने की उम्मीद है, जबकि दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इस गर्म और धूप वाले मौसम के कारण दर्शकों को थोड़ी दिक्कत जरूर हो सकती है, जोकि भारत-पाक मैच के आगे शायद महसूस भी न हो।
IND vs PAK: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार है। यहां आपको खूब चौके-छक्के देखने को मिलेंगे। इसके अलावा बल्लेबाजों को यहां तेज गेंदबाजों के खिलाफ सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा इस मिट्टी पर स्पिनर्स का जादू चलने लगेगा।
नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अब तक कुल 29 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान 16 मैच पहले बैटिंग और 13 बार दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीम ने जीते हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच यहां एक हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।
IND vs PAK: भारत बनाम पाकिस्तान फुल स्क्वाड
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा, मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव।
पाकिस्तान टीम: अब्दुल्ला शफीक, इमाम-उल-हक, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), सऊद शकील, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद नवाज, हसन अली, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, आगा सलमान, फखर जमान, उसामा मीर, मोहम्मद वसीम जूनियर।












Click it and Unblock the Notifications