NZ vs AUS: 7 साल बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज खेलेगी, शेड्यूल का हुआ ऐलान
New Zealand Cricket Team: न्यूजीलैंड लम्बे समय के बाद घरेलू मैदानों पर ऑस्ट्रेलिया को टेस्ट सीरीज के लिए होस्ट करने वाला है। 2023-24 के व्यस्त समर के दौरान ऐसा होगा। कीवी टीम के घर में जाकर ऑस्ट्रेलियाई टीम दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। दोनों मुकाबले क्राइस्टचर्च और वेलिंगटन में खेले जाएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई टीम फरवरी-मार्च में न्यूजीलैंड में खेलने के लिए जाएगी। इसके अलावा दक्षिण अफ़्रीकी टीम भी वहां दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने वाली है। साल 2016 के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहली बार कीवी टीम होस्ट करने जा रही है। यह काफी लम्बा समय हो गया है।

न्यूजीलैंड का घरेलू समर बांग्लादेश के खिलाफ सीमित ओवर क्रिकेट में सीरीज के साथ होगा। दिसम्बर में दोनों टीमों के बीच मुकाबले होंगे और बाद में जनवरी में पाकिस्तान के खिलाफ पांच टी20 मुकाबलों की सीरीज खेली जानी है। टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के कारण यह सीरीज अहम होगी क्योंकि अगले साल वेस्टइंडीज और यूएस में टी20 वर्ल्ड को का आयोजन होगा।
महिला क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों के साथ शुरुआत होगी। इसके बाद वनडे सीरीज भी खेली जाएगी। दोनों टीमों के बीच दिसम्बर में मैच खेले जाएंगे। इसके बाद अन्य घरेलू मैचों के लिए इंतजार करना पड़ेगा। 19 मार्च तक टीम कोई मैच नहीं खेलेगी।
फिलहाल ऑस्ट्रेलियाई टीम इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में व्यस्त है। कीवी टीम अभी रेस्ट कर रही है। इस वर्ष अक्टूबर में वनडे वर्ल्ड कप भी खेला जाएगा। हर टीम की तैयारी उसी के आस-पास चल रही है। भारत में होने वाले इस वर्ल्ड कप में कीवी टीम के ऊपर नज़रें रहेंगी। कीवी टीम पिछले दो वनडे वर्ल्ड कप और एक टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में खेली थी। हालांकि तीनों बार न्यूजीलैंड को हार का सामना करना पड़ा था।
न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट मैच, 29 फरवरी (वेलिंगटन)
दूसरा टेस्ट मैच, 8 मार्च (क्राइस्टचर्च)












Click it and Unblock the Notifications