न्यूजीलैंड को करारा झटका, चोट के चलते वर्ल्ड कप 2023 से बाहर हुआ अहम ऑलराउंडर
न्यूजीलैंड (New Zealand Cricket Team) के ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) वनडे वर्ल्ड कप (ODI World Cup 2023) से बाहर हो गए हैं। आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 अक्टूबर-नवंबर के महीने में इसी साल भारत में होने जा रहा है, जिसकी डेट आधिकारिक तौर पर आनी बाकी है।
न्यूजीलैंड के लिए माइकल ब्रेसवेल एक बहुत अच्छे खिलाड़ी हो सकते थे, जिनको वे इस विश्व कप में देख सकते थे। लेकिन, स्पिन ऑलराउंडर ने इंग्लैंड में T20 ब्लास्ट टूर्नामेंट के दौरान वोस्टरशायर रैपिड्स की ओर से खेलते हुए अपने दाएं अकिलीज़ टेंडन (Achilles tendon Injury) को चोटिल कर लिया है।

माइकल ब्रेसवेल ब्रिटेन में गुरुवार को सर्जरी कराएंगे, जिसके बाद उन्हें 6 से 8 महीने रिकवरी में लगेंगे। टेंडन की चोट की रिकवरी मसल्स की चोट की तुलना में काफी धीरे होती है, और यही बात लिगामेंट के लिए भी सच है।
न्यूजीलैंड के हेड कोच गैरी स्टीड ने एक बयान में इसकी पुष्टि करते हुए दुख भी जताया है, 'जहां वे कहते हैं, सबसे पहले तो आपको उस खिलाड़ी को लेकर थोड़ा दुख होता है, जब चोट लग जाए, और वह भी तब, जब आपके सामने एक वर्ल्ड इवेंट हो।'
कोच ने आगे कहा कि कहा कि, माइकल स्वभाविक तौर पर काफी परेशान हैं। लेकिन साथ ही यह चीज भी सच है कि चोट खेल का हिस्सा होती हैं, और अब वे अपने रिहैबिलिटेशन पर फोकस शिफ्ट कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में काफी अच्छा खेलता रहा है हालांकि उनके पास कोई 50 ओवर वर्ल्ड कप ट्रॉफी नहीं है, लेकिन उन्होंने पहली वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप साइकल जीतने के साथ आईसीसी की बड़ी ट्रॉफी के सूखे को समाप्त किया था।
इससे पहले वे 2019 में इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप में रनर-अप रह चुके हैं, जहां दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से 'बाउंड्री अकाउंट नियम' ने उन्हें विजेता होने से बाहर कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications