T20 WC के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित, सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने वाले खिलाड़ियों को भी मिली जगह

नई दिल्ली, 20 सितंबर: ऑस्ट्रेलिया में खेले जाने वाले आगामी T20 World Cup के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। टीम की कमान दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन को सौंपी गई है, जबकि हाल ही में न्यूजीलैंड क्रिकेट का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकराने वाले तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और ऑलराउंडर जिमी नीशम भी इस टीम का हिस्सा होंगे।

रनर-अप टीम ने किए 3 बदलाव

रनर-अप टीम ने किए 3 बदलाव

पिछले साल यूएई में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में कीवी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि, टीम ट्रॉफी पर कब्जा नहीं जमा सकी लेकिन टूर्नामेंट में टीम का प्रदर्शन सराहणीय था। पिछले वर्ल्ड कप को देखते हुए इस बार कीवीयों ने अपनी टीम में 3 बड़े बदलाव किए हैं। काइल जैमीसन, टॉड एस्टल और टिम सिफर्ट की जगह लॉकी फर्ग्यूसन, माइकल ब्रेसवेल और फिन एलेन को टीम में शामिल किया गया है।

गुप्टिल खेलेंगे 7वां वर्ल्ड कप

गुप्टिल खेलेंगे 7वां वर्ल्ड कप

दिग्गज ओपनर मार्टिन गुप्टिल को भी वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा बनाया गया है। न्यूजीलैंड के लिए वह रिकॉर्ड सातवां टी20 विश्व कप खेलेंगे। इससे पहले न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा टी20 वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड रॉस टेलर और नाथन मैकुलम के नाम पर दर्ज था। दोनों ने कीवी टीम के लिए 6-6 विश्व कप खेले। इस टूर्नामेंट के इतिहास में गुप्टिल ने अभी तक 27 पारियों में 24.68 की औसत से कुल 617 रन बनाए हैं। इस दौरान मार्टिन के बल्ले से दो अर्धशतक देखने को मिले।

ग्रुप-1 में मिली जगह

ग्रुप-1 में मिली जगह

वहीं, विलियमसन भी रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप में कीवी टीम की कमान संभालेंगे। केन एंड कंपनी को टी20 वर्ल्ड कप के लिए ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में मेजबान ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीम शामिल है। वहीं, दो टीमें क्वालीफायर राउंड से इस ग्रुप का हिस्सा बनेगी। न्यूजीलैंड टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला 22 अक्टूबर को गत-विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में खेलेगी।

टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड का शेड्यूल

टूर्नामेंट के लिए न्यूजीलैंड का शेड्यूल

वॉर्म-अप मैच

  • सोमवार 17 अक्टूबर बनाम दक्षिण अफ्रीका - एलन बॉर्डर फील्ड
  • बुधवार 19 अक्टूबर बनाम भारत - ब्रिस्बेन, द गाबा

पूल स्टेज

  • शनिवार 22 अक्टूबर बनाम ऑस्ट्रेलिया - सिडनी
  • बुधवार 26 अक्टूबर बनाम अफगानिस्तान - मेलबर्न
  • शनिवार 29 अक्टूबर बनाम क्वालीफायर ए1 - मेलबर्न
  • मंगलवार 1 नवंबर बनाम इंग्लैंड - ब्रिस्बेन
  • शुक्रवार 4 नवंबर बनाम क्वालीफायर बी2 - एडिलेड ओवल
टी20 वर्ल्ड कप के लिए कीवी टीम

टी20 वर्ल्ड कप के लिए कीवी टीम

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, साउथी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+