Net Worth: हरमनप्रीत कौर और मनु भाकर में से कौन है ज्यादा अमीर? नेटवर्थ में जमीन-आसमान का अंतर
Manu Bhaker, Harmanpreet Kaur: आज हम एक खास मुकाबले पर बात करने वाले हैं। ये फाइट होने वाली है क्रिकेट की स्टार हरमनप्रीत कौर और शूटिंग की सुपरस्टार मनु भाकर की नेटवर्थ को लेकर, जहां हम आखिर में जानेंगे कि कौन- ज्यादा अमीर है। दोनों ही अपने-अपने फील्ड में शिखर पर हैं, लेकिन जब बात आती है उनके नेटवर्थ की, तो कुछ चौंका देने वाले आंकड़े सामने आते हैं।
हरियाणा के झज्जर जिले के गोरिया गांव में जन्मी मनु भाकर ने एक निशानेबाज के रूप में विश्व स्तर पर अपना नाम बनाया है। मात्र 22 वर्ष की उम्र में, वह पेरिस में दो ओलंपिक ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं। इन पदकों के लिए अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति से कोई प्रत्यक्ष वित्तीय पुरस्कार न मिलने के बावजूद, उन्हें भारत सरकार से पुरस्कार राशि और प्रोत्साहन का लाभ मिलता है। इस बीच खेल मंत्रालय ने निशानेबाज को ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार देने का भी फैसला किया गया है।

मनु भाकर की नेटवर्थ कितनी है?
मनु भाकर की शूटिंग यात्रा 14 साल की उम्र में उनके पिता के सपोर्ट से शुरू हुई। साल 2024 तक, उनके शानदार खेल करियर और आकर्षक विज्ञापनों के कारण उनकी कुल नेटवर्थ 12 करोड़ रुपये तक पहुंच गई। भाकर की पिछली उपलब्धियों में 2018 कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतना शामिल है। इन उपलब्धियों ने उनकी नेटवर्थ में खूब इजाफा किया है।
हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ कितनी है?
अब बात करते हैं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ पर, जोकि देश की सबसे धनी महिला क्रिकेटर हैं। अपनी दमदार बल्लेबाजी और नेतृत्व के लिए जानी जाने वाली हरमनप्रीत ने कई युवा एथलीटों को प्रेरित किया है। 8 मार्च, 1989 को पंजाब में जन्मी कौर ने अपनी टीम को कई जीत दिलाई हैं।
मैदान पर अपनी उपलब्धियों के अलावा, कौर की क्रिकेट और ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली अच्छी कमाई ने उन्हें भारत की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर बना दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कौर की कुल संपत्ति 24 करोड़ रुपये (करीब 3 मिलियन डॉलर) आंकी गई है।
यह संपत्ति एक पेशेवर क्रिकेटर के रूप में उनके वेतन, मैच फीस और आकर्षक ब्रांड एंडोर्समेंट से आती है। बीसीसीआई से उनका वार्षिक रिटेनर 50 लाख रुपये है। वह प्रति टेस्ट मैच 4 लाख रुपये, प्रति वनडे 2 लाख रुपये और प्रति टी20 मैच 2.5 लाख रुपये कमाती हैं।
हरमनप्रीत कौर और मनु भाकर में से कौन है ज्यादा अमीर?
अगर हम तुलना करें, तो हरमनप्रीत कौर की नेटवर्थ मनु भाकर से कई गुना ज्यादा है, जोकि ऊपर दिए आंकड़ों से आपने पहले ही समझ लिया होगा। जब बात आती है कमाई की, तो क्रिकेट, खासकर महिला क्रिकेट, अब एक ग्लोबल इंडस्ट्री बन चुका है।
टूर्नामेंट्स, ब्रांड एंडोर्समेंट्स, और मीडिया की बढ़ती रुचि ने हरमनप्रीत की कमाई को आसमान तक पहुंचा दिया है। वहीं शूटिंग में हालांकि मनु के पास ओलंपिक और वर्ल्ड चैंपियनशिप जैसे बड़े इवेंट्स हैं, लेकिन वो कमर्शियल वैल्यू क्रिकेट जितनी नहीं होती, और फिर अभी मनु की सिर्फ शुरुआत है। भविष्य में उनकी नेटवर्थ में भारी इजाफा होने की संभावना है।












Click it and Unblock the Notifications